{"_id":"63543617ef9cac1e517bc5cf","slug":"in-village-palh-the-entire-panchayat-was-elected-by-consensus-four-panchs-elected-unopposed-in-gahda-narnol-news-rtk661615753","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे की पंचायत: गांव पल्ह व गाहड़ा के ग्रामीणों ने दिया भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे की पंचायत: गांव पल्ह व गाहड़ा के ग्रामीणों ने दिया भाईचारे का संदेश
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/ कनीना। गांव पल्ह की पंचायत निर्विरोध बन गई है। पल्ह के ग्रामीणों ने आपसी भाईचारा कायम रखते हुए और गांव के विकास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से एकमत होकर पूरी पंचायत सर्वसम्मति से चुन ली है।
बता दें कि गांव पल्ह में सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार मानती देवी व नीलम ने नामांकन किया था। इसके अलावा गांव के सभी 7 वार्डों से सर्वसम्मति से निर्विरोध पंचों को चुनकर एकता का संदेश दिया है। ग्रामीणों ने नव निर्वाचित सरपंच व पंचों को बधाई देते हुए गांव के चहुंमुखी विकास कराने की अपील की। वहीं गांव गाहड़ा में दो वार्डों के पंचों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। गांव के वार्ड नंबर दो से सोनू पत्नी सुमित डाबर, चार से प्रियंका पत्नी मंजीत, वार्ड नंबर पांच से नरेंद्र पुत्र रविदत व वार्ड नंबर सात से धर्मबीर को र्निविरोध चुना गया है। गांव में बुजुर्गों व आमजन ने दोनों वार्ड के लोगों के इस कदम की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्विरोध चुने जाने से लोगों में भाईचारे की भावना बढ़ती है। सरकार की ओर से पंचायती चुनावों को लेकर पंच, सरपंच, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के पद आवेदन मांगे गए हैं।
निर्वाचित पंच सोनू ने कहा कि गांव के लोगों ने मुझे गांव की बहु न समझते हुए गांव की बेटी समझते हुए जो सम्मान दिया है वह गांव के विकास को समर्पित रहेगा। इस पद की गरिमा को बनाते हुए गांव के विकास कार्यों में समर्पित करेंगी। वहीं नरेंद्र पुत्र रविदत ने कहा कि गांव एक परिवार होता है। गांव व परिवार के लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी प्रदान की है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। उन्होंने अपने वार्ड के लोगों के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ गांव के मौजिज लोगों का आभार प्रकट किया है।