फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the women's ward of the Civil Hospital, two to three people are spending the night on the same bed.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में महिला वार्ड में एक ही बिस्तर पर दो से तीन लोग काट रहे रात

Thu, 20 Nov 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
In the women's ward of the Civil Hospital, two to three people are spending the night on the same bed.
फोटो 01 एक ही बिस्तर पर बैठे 2-2 तीमारदार। संवाद
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का गृह जिले के नागरिक अस्पताल में महिला वार्ड की स्थिति इतनी बदहाल है कि मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी एक ही बिस्तर पर रात बिताने को विवश हैं। कई बार तो चूहे मरीजों पर कूद जाते हैं। लोग पूरी रात चौकन्ने रहकर गुजारते हैं ताकि कहीं कोई चूहा उन्हें नुकसान न पहुंचा दे।
विज्ञापन

वहीं, कई परिजन फर्श पर लेटकर रात काटते हैं। फर्श पर सोने वालों को सबसे ज्यादा डर चूहों से लगता है जो रात होते ही वार्ड में घूमने लगते हैं और कई बार सोते हुए लोगों पर कूद जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अस्पताल का स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। जमीन पर सोने वाले मरीजों ने बताया कि वार्ड की खिड़कियां बंद न होने के चलते रात के समय चूहे अंदर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
मंगलवार को मेरे दोहते की पत्नी को लड़का हुआ था, तब से हम अस्पताल में ही हैं। खिड़की टूटे होने के कारण ठंड तो अंदर आती ही है और चूहे भी घूमते रहते हैं।-अंगूरी देवी, गांव पचेरी राजस्थान

बॉक्स:
मंगलवार को मेरी पत्नी ने लड़के को जन्म दिया था, मेरी पत्नी को जो बेड मिला है वो टूटी खिड़की के पास है। जिस कारण दिनभर ठंडी हवा वार्ड में आती है जिससे तबीयत खराब होने का डर बना रहता है।-सुरेंद्र कुमार, गांव कांटी
बॉक्स:
मेरी पुत्रवधू को मंगलवार को लड़का हुआ था, टूटी खिड़की से चूहे कमरे में प्रवेश कर जाते हैं। खाने पीने की वस्तुओं को भी खा जाते हैं। जिस कारण बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।-नीलम, गांव मोहनपुर

वर्जन

16 नवंबर को सीएम ने ट्रामा सेंटर का उद्घाटन कर दिया है। अब इमरजेंसी वार्ड सोमवार को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इमरजेंसी वार्ड के स्थान पर महिला वार्ड बना दिया जाएगा जिसके बाद मरीजों व उनके तीमारदारों को किस प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।-डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed