फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the scorching heat, mangoes became the taste of relief.

Mahendragarh-Narnaul News: भीषण गर्मी में आम बना राहत का स्वाद

Sun, 26 Apr 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, mangoes became the taste of relief.
फोटो 7सिंघाना रोड पर फल की दुकान पर रखे आम। संवाद
नारनौल। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों की दिनचर्या और खानपान पर साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे मौसम में लोग राहत पाने के लिए आम से बने ठंडे पेय पदार्थों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इससे बाजार में आम की मांग में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल बाजार में दशहरी और सफेदा किस्म के आम की शुरुआती आवक शुरू हो चुकी है। इनकी कीमत 100 से 120 रुपये प्रति किलो के बीच बनी हुई है। सीजन की शुरुआत होने के कारण दाम अधिक हैं लेकिन व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कीमतों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

फल विक्रेता प्रकाश के अनुसार, इस समय दशहरी और सफेदा आम की सबसे अधिक मांग है, जबकि मई-जून में तोतापरी और चौसा किस्म के आम भी बाजार में उपलब्ध होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक व्यापारी सुरेश ने बताया कि इस सीजन में आम का कारोबार 5 से 7 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है।

वहीं जूस विक्रेता रोहित का कहना है कि मैंगो शेक की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया है। खासकर बच्चे और महिलाएं इसे अधिक पसंद कर रहे हैं। दूध के साथ बनकर यह ठंडक प्रदान करता है जिससे गर्मी में लोग इसे राहत के रूप में अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed