{"_id":"5fd26a748ebc3e3fc206372c","slug":"in-the-last-twenty-days-there-were-7-deaths-due-to-corona-every-third-day-was-killed-death-was-being-done-in-the-first-24-days-narnol-news-rtk5858492174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले बीस दिन में कोरोना से 7 मौत, हर तीसरे दिन गई जान, पहले 24 दिन में हो रही थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले बीस दिन में कोरोना से 7 मौत, हर तीसरे दिन गई जान, पहले 24 दिन में हो रही थी मौत
विज्ञापन
पिछले बीस दिन में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिले में अब तक कुल 17 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जिसमें 7 लोगों की मौत पिछले 20 दिन में हुई। सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमितों की मौत का ग्राफ लगातार बढ़ता चिंता बढ़ा रहा है।
महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना से संक्रमितों की मौत का ग्राफ बढ़ना क्षेत्रवासियों के लिए अलार्म है। महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण प्रदेश में सबसे आखिर में आया था। रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिले मई तक ग्रीन जोन में रहे थे। महेंद्रगढ़ में 10 मई को कोरोना का पहला केस मिला था। दक्षिण हरियाणा के इन दोनों जिलों में अब कोरोना का संक्रमण व्यापक हो चुका है। रेवाड़ी में 8723 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 50 लोगों की मौत हो चुकी है। महेंद्रगढ़ जिले में 6443 केस आ चुके हैं। जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें चिंता की बात यह है कि 7 लोगों की मौत पिछले 20 दिन में हुई है। आठ महीने में कुल 10 लोगों की मौत हुई। औसतन हर महीने एक व्यक्ति की मौत रही। 20 नवंबर से दस दिसंबर तक 7 मौत हो गई। यानी हर तीसरे दिन एक मौत हो रही है।
ज्यादा मौत वाले प्रदेश के जिले
जिला कोरोना से मौत
फरीदाबाद 292
गुरुग्राम 256
हिसार 200
करनाल 124
पंचकूला 121
अंबाला 119
पानीपत 118
यमुनानगर 111
कुरुक्षेत्र 108
रोहतक 103
कम मौत वाले जिले
जिला कोरोना से मौत
चरखी दादरी 12
महेंद्रगढ़ 17
पलवल 21
नूंह 27
झज्जर 44
कैथल 45
रेवाड़ी 50
सोनीपत 56
जींद 65
भिवानी 85
फतेहाबाद 87
सिरसा 97
मौत का आंकड़ा कम दिखने का सबसे बड़ा कारण
महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना से कम मौत का आंकड़ा दिखने के पीछे यहां की चिकित्सा सुविधा सबसे खराब होना है। दरअसल महेंद्रगढ़ जिले के लोग चिकित्सा सुविधा के लिए जयपुर, रेवाड़ी, गुरुग्राम जाते हैं। वहां पर कोरोना टेस्ट कराने पर इन लोगों को वहां के संक्रमितों में ही जोड़ा जाता है। ऐसे मरीजों की मौत होने पर उसे महेंद्रगढ़ जिले के आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाता। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे लोगों को भी गिना जाए तो जिले में करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है।