फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In October, the police arrested 120 accused in various cases

अक्तूबर में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Tue, 09 Nov 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
In October, the police arrested 120 accused in various cases
जिला पुलिस को अक्तूबर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस माह पुलिस ने हत्या समेत अन्य अपराधों की करीब 78 वारदात का खुलासा करते हुए लगभग 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के नेतृत्व में जिले की पुलिस टीमों ने हत्या व हत्या के प्रयास के 6 मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं रंगदारी मांगने और लूट के मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। जबकि सेंधमारी कर चोरी करने, वाहन चोरी करने और अन्य चोरी के मामलों में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने लड़ाई झगड़े, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम और अन्य मामलों में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिला में सक्रिय गृह-भेदन की वारदातों को अंजाम देने वाले, वाहन चोरी की की वारदातों को अंजाम देने वाले और अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातें सुलझाई गई।
विज्ञापन

इनामी आरोपियों को भी किया गिरफ्तार
पुलिस एक अति वांछित पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश और 9 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 10 मामले दर्ज कर 10 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। जुआ व सट्टा खाईवाली का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 मामले दर्ज किए। जिनमें 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने अक्तूबर में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 1933 वाहनों के चालान किए और 61 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed