{"_id":"57a387994f1c1ba16a2b8ae8","slug":"in-narnaul-narnaul-news-school-bus-accident-two-die-one-enjuired","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। दादरी मार्ग पर सेहलंग-बागोत के बीच बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल की बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इसके चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों के द्वारा पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढे़ सात बजे पाली-जाट स्थित ज्ञानदीप ज्योति स्कूल की बस बागोत से बच्चों को लेकर आ रही थी। सेहलंग से करीब दो किलोमीटर दूर सेहलंग से बागोत की ओर जा रही एक बाइक पर 3 व्यक्ति सवार थे और सामने से आ रही पाली के ज्ञानदीप ज्योति स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बस पेड़ को तोड़ती हुई खेतों में घुस गई। आधे-अधूरे नंबरों की इस बस के नीचे आकर कुचले गए दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उठाकर सेहलंग स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे बाद में एंबुलेेंस के माध्यम से महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल में भेजा गया। मृतकों की पहचान मुरारी लाल, 38 वर्ष व बनवारी लाल 45 वर्ष निवासी बसई के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति आशानंद भी बसई का निवासी बताया गया है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति बागोत में भवन निर्माण कार्य करते थे। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को भरण पोषण कर रहे थे। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल बस में 7-8 बच्चे सवार थे जिन्हें ग्रामीणों द्वारा सकुशल निकाल कर ट्रैक्टर के माध्यम से उनके घर तक पंहुचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार बस के चालक ने नशा किया हुआ था जो हादसे के बाद खेतों से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कनीना पुलिस मौके पर पहुंची ओर शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने लगाया जाम
घटना की सूचना मिलते ही बसई गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर अपनी बाइकें आड़ी-तिरछी खड़ी कर सड़क जाम कर दी। मामले की जानकारी पाकर डीएसपी महेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। डीएसपी ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बसई में शोक की लहर
दो व्यक्तियों की मौत का समाचार जैसे ही बसई गांव में पहुंचा तो गांव में गमगीन माहौल हो गया। तीज के त्योहार से ठीक एक दिन पहले ही हुई इस घटना ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया। बसई के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे में बाइक करीब 50 फुट तक घिसटती हुई चली गई।
नहीं रहा अब कोई कमाने वाला
हादसे में अकाल मौत का शिकार बने बनवारी व मुरारी लाल के परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं रहा है। मुरारी लाल के चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां बड़ी और लड़के छोटे हैं। वहीं बनवारी के दो लड़के हैं, जो दोनों पढ़ रहे हैं। हादसे के शिकार दोनों ही लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे थे। ऐसे में अब इन परिवारों में कोई भी सदस्य कमाने वाला नहीं रहा है।
वर्जन
डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पाली के ज्ञानदीप ज्योति स्कूल की बस के नीचे आने से बसई निवासी दो लोगों की मौत हो गई है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।