{"_id":"57c85f334f1c1b3d782cba90","slug":"in-narnaul-narnaul-news-naitnal-hayway-deep-daily-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे: कदम-कदम पर गड्ढे, हर रोज हादसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे: कदम-कदम पर गड्ढे, हर रोज हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
1
महेंद्रगढ़। दादरी रोड स्थित ओवरब्रिज से लेकर लघु सतनाली चौक, सतनाली चौक से लेकर गैस एजेंसी और राव तुलाराम चौक से लेकर ब्रह्मदेव चौक। ये हिस्सा शहर की मुख्यधारा माना जाता है। अगर शहर में कोई व्यक्ति आता है तो इन सड़कों से उसे जरूर गुजरना पड़ता है। लेकिन अगर इन सड़कों की हालत की बात की जाए तो कुछ ऐसी है कि हर कदम पर गड्ढे हैं। बड़ों वाहनों की तो बात छोड़िए अगर कोई बाइक चालक भी इनके बीच बचकर निकलना चाहे तो नहीं निकल सकता। ऐसे में इन सड़कों से गुजरने वालों को भारी समस्या के बीच गुजरना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि इन सड़कों को अभी ऐसा हाल हुआ है, बल्कि इनका तो साल के किसी भी समय अगर निरीक्षण किया जाए तो यही हाल मिलता है।
उड़ता धूल का गुब्बार भी देता है परेशानी
सड़क के टूटने के कारण इन जगहों पर आप कभी भी जाएंगे तो आपको धूल का गुब्बार मिलेगा, जो कि आपको शूल की भांति चुभता है। वहीं स्किन एलर्जी के मरीजों के लिए यहां से निकलना बड़ी भारी आफत को बुलाना जैसा है। ओवरब्रिज से लेकर लघु सचिवालय के बीच तो आलम कुछ ऐसा है कि लोग यहां से गुजरने की बजाए शहर के भीड़ भाड़ वाले बाजार से होकर निकलना ज्यादा अच्छा समझते हैं।
पैच वर्क के तुरंत बाद उखड़ जाती है बजरी
पीडब्ल्यूडी के द्वारा समय-समय पर इन सड़कों का पेंच वर्क भी करवाया जाता है लेकिन पेंच वर्क के तुरंत बाद इन सड़कों पर से बजरी उखड़ने लग जाती हैं। इसके पीछे कारण यह है कि विभाग के द्वारा मुरम्मत के कार्य के दौरान तारकोल की कमी बरती जा रही है। जिसकी वजह से बजरी सड़क पर रुक नहीं पाती। ऐसे में बार-बार सड़क का उखड़ जाना भी विभाग की छवि पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा रही है।
विज्ञापन
दुकानदार लगा चुके हैं जाम
ऐसा भी नहीं है कि सड़क के बीचों-बीच बने इन गड्ढों से छुटकारा पाने के लिए किसी ने आवाज ही नहीं उठाई हो। हर सरकारी दरवाजे को खटखटाने के बाद दुकानदारों ने सोमवार को सतनाली चौक पर जाम लगा दिया था। जिसका कोई असर हाल-फिलहाल में प्रशासन पर होता दिखाई नहीं दे रहा है।
स्थानीय लोगों की नजर में समस्या
1. दुकानदार सत्यनारायण का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण कई बार बड़ी गाड़ियों की कमानी टूट जाती हैं, जिसके चलते उन्हें तो नुकसान होता ही है लेकिन उनके साथ में गुजर रहे वाहनों पर भी खतरा आ जाता है।
2. दुकानदार जितेंद्र ने बताया कि चंद रोज पूर्व ही गड्ढों में एक ट्रक का बैलेंस बिगड़ने के कारण वह बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया था। जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ा था क्योंकि इसके एक सप्ताह तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई थी।
3. दुकानदार राजू ने बताया कि टूटी सड़क के कारण धूल का गुब्बार यहां से गुजरने वाले वाहनों की वजह से उनकी दुकानों में आता है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
4.दुकानदार बाबूलाल ने कहा कि सड़क पर बने इन गड्ढों की वजह से हर किसी को ही परेेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के मौसम में लोग इनका अंदाजा नहीं लगा पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ कमलदीप राणा ने बताया कि बारिश के मौसम के चलते सड़क की मुरम्मत का कार्य रोका हुआ था। जल्द ही सड़क के गड्ढों का भर दिया जाएगा।