फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, Narnaul News, Dipawali, tehbajari, Market,

दीपावली में नप बाजारों से तहबाजारी वसूलेगी

Sun, 23 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
In Narnaul, Narnaul News, Dipawali, tehbajari, Market,
प्रतीकात्मक फोटो
त्यौहारों के मद्देनजर नगर परिषद दुकानों के बाहर सड़कों पर सामान रखकर बेचने वालों से अस्थायी तहबाजारी वसूल करेगी। तहबाजारी नहीं देने वाले दुकानदारों और व्यापारियों के चालान काटे जाएंगे। यह व्यवस्था 28 से 30 अक्टूबर तक लागू रहेगी। नप दस रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब पैसा वसूल करेगी। इसके लिए तीन टीमों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर में दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने स्टाल और अन्य प्रकार से अतिक्रमण कर सामान बेचना शुरू कर दिया है। कई दुकानदार अपनी दुकान के सामने की जगह अन्य लोगों को किराए पर देकर सामान बेचने देते हैं। ऐसे में बाजार त्यौहारों के सीजन में बुरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में आ जाता है। इससे निपटने के लिए त्यौहारी सीजन में नप ने आय करने के लिए इंतजाम कर लिए हैं। दीपावली पर खिलौने, कैलेंडर, पोस्टर, गिफ्ट, गुलदस्ते, धूप-अगरबत्ती, मोमबत्ती के अलावा लड़ियां और सजावटी सामान दुकानों के बाहर ही बेची जाती हैं। मुख्य रूप से कपड़े के दुकानदारों का इन दिनों सीजन कम होने के कारण कपड़ा व्यवसायी अपनी दुकानों के आगे सामान रखने के लिए जगह भी किराये पर देते हैं। इसके तीन-चार दिन के दो से तीन हजार रुपये तक वसूल लेते हैं। इस प्रकार बाजारों में  अतिक्रमण होने से लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


दीपावली पर नहीं हटाती नप अतिक्रमण
दीपावली या अन्य बड़े त्यौहारों पर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है।  इन दिनों की गई कार्रवाई से व्यापारी, सरकार और प्रशासन के प्रति नाराज हो जाता है। इससे व्यापारियों की सरकार और प्रशासन के बीच में टकराव की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में नगर परिषद इन दिनों बाजार में व्यापारियों द्वारा किये अतिक्रमण नहीं हटाता, क्योंकि यह अस्थाई अतिक्रमण भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप ने बनाई रणनीति
नगर परिषद बाजार में दुकानों के बाहर रखे सामान के दुकान मालिक से पैसा वसूल करेगी। इसके  लिए दस रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से अस्थाई तहबाजारी के तहत पैसा वसूल  किया जाएगा। जिसके लिए नगर परिषद ने टीम भी बना दी है। यह अस्थाई तहबाजारी  की वसूली 28 से 30 अक्टूबर तक की जाएगी।

मार्केट और टीमों का हुआ बंटवारा
नप ने अस्थाई तहबाजारी वसूल करने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। टीम नंबर एक में  विद्युत निरीक्षक सोमवीर सिंह, लिपिक ओमप्रकाश, लिपिक उमेश कुमार व दफ्तरी  सहीराम होंगे। टीम सुपरवाइजर मुकेश कुमार कनिष्ठ अभियंता होंगे। यह टीम महावीर चौक से पुल बाजार होकर मानक चौक, महता चौक, आजाद चौक और गांधी बाजार तक वसूली करेगी, जो शहर का मुख्य बाजार है।
राजेश कौशिक जेई के नेतृत्व में टीम नंबर दो बनाई गई है। इस टीम में आनंद प्रकाश  एसआई, राजपाल लिपिक, नरेंद्र कुमार, रविदत्त और मुकेश कुमार होंगे। यह टीम  महावीर चौक से पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन रोड, नई मंडी, काठ मंडी, बह रोड चौक, नलापुर रोड से किला रोड तक काम देखेगी।
तीसरी टीम सुरेंद्र जेई के नेतृत्व में बनाई गई है। टीम में मोहन भारद्वाज सीएसआई, बलवान सिंह लिपिक, अनिल कुमार, योगध्यान मेठ व सुनील कुमार शामिल हैं। यह टीम महावीर चौक से सिंघाना रोड, निजामपुर रोड, महेंद्रगढ़ रोड व रेवाड़ी रोड के अलावा पार्क गली में अस्थाई तहबाजारी के तहत अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से तहबाजारी  वसूल करेगी।


कोट
दीपावली पर दुकानदार अपनी दुकानों को बाहर तक लगा लेते हैं। ऐसे में रोड पर आए दुकानदारों से दस रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से 28 से 30 अक्टूबर तक अस्थाई तहबाजारी वसूल की जाएगी।  - केके यादव, सचिव,  नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed