{"_id":"580ba8834f1c1bbd59702978","slug":"in-narnaul-narnaul-news-cm-window-complent-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडों पर आई शिकायतों को निपटाने में लगा नप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडों पर आई शिकायतों को निपटाने में लगा नप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। सीएम विंडो और सीएम की घोषणाओं पर तेजी से अमल लाने का कार्य शुरू हो गया है। उपायुक्त के आदेशों के बाद अधिकारी इनको जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते शनिवार और रविवार के दिन इन पर कार्य किए जा रहे हैं। शनिवार को नगर परिषद के अधिकारी छुट्टी होते हुए भी काम करते नजर आए। नप अधिकारियों ने सीएम विंडो पर आई शिकायतों के बारे में मौके पर पहुंच उनका निपटारा किया।
नगर परिषद के सचिव केके यादव ने बताया कि सीएम विंडो पर आई शिकायतों के निपटान के साथ-साथ सीएम द्वारा की गई घोषणाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उपायुक्त द्वारा दिए गए आदेशों के बाद शनिवार को कार्यालय में काम किया गया। वहीं रविवार को भी कार्यालय में काम किया जाएगा। नगर परिषद के पास सीएम विंडो से संबंधित अभी तक कुल 440 शिकायतें आई हैं। इनमें से 67 इन एक्शन पेंडिंग तथा ओवरडयू हैं। 23 का क्लिेरीफिकेशन हो चुका। वहीं 384 को डिस्पोज कर दिया गया है। इसके अलावा 08 के एटीआर सेंट कर दिए गए हैं।