{"_id":"5f70d5fc8ebc3edc2069de89","slug":"in-mandlana-village-a-young-man-shot-himself-with-a-gun-after-going-to-the-field-died-narnol-news-rtk5756137148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मंडलाना में युवक ने खेत में जाकर देसी कट्टे से स्वयं को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मंडलाना में युवक ने खेत में जाकर देसी कट्टे से स्वयं को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
मंडलाना गांव में एक युवक ने रविवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे अपने खेत में जाकर कट्टे से स्वयं की छाती में गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने नागरिक अस्पताल पहुुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक का शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंडलाना गांव निवासी सुनील कुमार (37) ने रविवार शाम को करीब 3 बजे अपने खेत पर जाकर कट्टे से स्वयं को छाती में गोली मार ली। छाती में गोली लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने की सूचना मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील ने सुभाष पार्क के सामने इन्वर्टर व बैटरी की दुकान कर रखी थी। इस दौरान कुछ लोगों से ब्याज में रुपये उधार ले रखे थे। जिसके चलते सुनील मानसिक रूप से परेशान रहता था। कई बार उसकी परिजनों के साथ कहासुनी हो जाती थी। कहासुनी के दौरान सुनील ने कट्टा निकाल लिया था। परिजनों ने कट्टे की जानकारी पुलिस को देने के लिए फोन किया तो सुनील ने खेत में जाकर अपनी छाती में गोली मार ली।
वर्जन
जांच अधिकारी अमरदीप ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उन्हें सौंप दिया। मृतक सुनील दो भाई था, जिसमें सुनील बड़ा था। छोटा भाई फौज में नौकरी करता है। सुनील शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।