फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   in four hours, check 730 vehicles and challan 118

चार घंटे में 730 वाहनों की जांच कर 118 का किया चालान

Fri, 04 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
in four hours, check 730 vehicles and challan 118
नए पुलिस अधीक्षक ने जिले की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके लिए शहर में 12 नाके और छह गश्त पार्टी दिन-रात शहर में गश्त करेगी। वहीं बुधवार की रात चार घंटे चेकिंग अभियान चलाकर 730 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 118 वाहन चालकों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान चंद्रमोहन ने फिर से जिले का कार्यभार संभालने पर सुरक्षा की समीक्षा की। अब पुलिस का शहर नारनौल में दिन रात-पहरा होगा और 12 नाके लगाए हैं। बुधवार की शाम चार घंटे चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज शामिल रहे। इस दौरान 118 वाहनों के चालान किये गए। पिछले एक महीने में पुलिस ने 14 अवैध देशी कट्टे बरामद किए थे।
विज्ञापन

शहर और जिले में बढ़ाई चौकसी
पिछले सप्ताह शहर नारनौल में फायरिंग कर फिरौती मांगने के दो मामले होने पर शहर नारनौल की पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन में सुरक्षा बढ़ाई है। जिसमें 12 नाके लगाए हैं। हर नाके पर 8 कर्मी तैनात किए हैं। जिले के बॉर्डर पर भी जवानों की संख्या बढ़ाई है। इसके अलावा छह पुलिस पार्टी बनाई हैं जो लगातार शहर नारनौल में सुबह- शाम गश्त करेंगी। पुलिस विभाग ने शहर में सिंचाई विभाग, नांगतिहाड़ी टी प्वाइंट, गंदा नाला,बहरोड रोड महाबीर चौक, हुडा मोड़, महेंगढ़ रोड, सुभाष पार्क के पास, पुरानी कचेहरी ,रेलवे रोड़ पटिकरा और निजामपुर टी प्वाइंट पर नाका लगाया जाएगा। वहीं पैदल गस्त में आजाद चौक से बहरोड रोड पर रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक,आजाद चौक से महता चौक तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक गश्त रहेगा। वहीं रात आठ बजे से सुबह नौ बजे तक हुडा सेक्टर 1 व 2 दिन-रात गश्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed