{"_id":"67ae39d6faf708515a09102c","slug":"in-eight-ultrasound-center-panel-women-can-get-free-test-done-narnol-news-c-196-1-nnl1005-121321-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आठ अल्ट्रासाउंड केंद्र पैनल में, महिलाएं करवा सकती हैं निशुल्क जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आठ अल्ट्रासाउंड केंद्र पैनल में, महिलाएं करवा सकती हैं निशुल्क जांच
Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत जिले के आठ निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पैनल में शामिल किया गया है। अब पैनल में शामिल अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची नारनौल के नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 38 की ओपीडी के बाहर चस्पा कर दी है।
इससे पहले सूची नहीं लगने से आधी से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को जानकारी नहीं थी। इसको लेकर अमर उजाला में 9 फरवरी को पैनल में शामिल अल्ट्रासाउंड केंद्र की सूची नहीं लगाने को लेकर खबर भी प्रकाशित की थी। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत हर महीने में तीन दिन गर्भवती महिलाएं इन केंद्रों पर निशुल्क जांच करवा सकती है।
जांच के लिए तीन दिन प्रत्येक महीने की 9, 10 व 23 तारीख को निर्धारित किए गए हैं। इन तीन दिन निशुल्क जांच करवाने के लिए महिलाओं को नागरिक अस्पताल में नियुक्त चिकित्सकों के द्वारा लिखी जांच की पर्ची और आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अधिक संख्या होने पर जांच के लिए मरीजों को 4 से 5 दिन लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसलिए आठ अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पैनल में शामिल किया गया है ताकि गर्भवती महिलाओं को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
जिले भर से नारनौल के 4, महेंद्रगढ़ के 3 और ,अटेली के एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र को पैनल में शामिल किया गया है। ताकि जिले के अलग अलग हिस्से में रहने वाले लोग अपने नजदीकी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर सुगमता से जांच करवा सकें।
इंसेट
पैनल में शामिल अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नाम :
1. सिंघल अस्पताल, नारनौल।
2. चिल्ड्रन अस्पताल एंड अल्ट्रासाउंड सैंटर, नारनौल।
3. राम नर्सिंग होम,नारनौल।
4.शांति अस्पताल एंड रिसर्च सैंटर, नारनौल।
5. कृष्णा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, महेंद्रगढ़।
6. केला देवी अस्पताल, महेंद्रगढ़।
7.लक्ष्मी नारायण अस्पताल,महेंद्रगढ़।
8. अनारकौर अस्पताल रंगीन अल्ट्रासाउंड सैंटर, अटेली।
-- -- -- -- --
वर्जन :
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत जिले भर से आठ अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पैनल में शामिल किया गया है। महीने में तीन दिन 9, 10 व 23 तारीख को गर्भवती महिलाएं इन अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निशुल्क जांच करवा सकती है। केंद्रों की सूची को कमरा नंबर 38 में लगाया गया है ताकि गर्भवती महिलाओं को इसके बारे में जानकारी रहे।
डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।