फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Immolating troubled young man from the dust of

धूल से परेशान युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 25 Jun 2014 12:52 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Wed, 25 Jun 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव के बीच से गुजरने वाले वाहनों से उड़ने वाली धूल से परेशान धोलेड़ा निवासी युवक ने मंगलवार सुबह आत्मदाह की कोशिश की। पास खड़े लोगों ने तुरंत आग बुझाकर उसे जलने से बचाया और बीच रोड से उठाकर घर पहुंचा। इसके बाद युवक ने दोपहर में धोलेड़ा-नारनौल मार्ग के बीच में लेटकर वाहन रोक दिए, इससे जाम लग गया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी ने जल्द समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


धोलेड़ा के पास कई क्रेशर चलते हैं। इस कारण गांव से रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है। क्षमता से अधिक वजन के कारण यह ओवरलोड वाहन सड़कों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। क्रेशर और डंपरों से धूल उड़कर आवासीय मकानों में आ रही है और ग्रामीण परेशान हैं। हरीश चंद्र पुत्र का मकान गांव में सड़क किनारे स्थित है। हरीश चंद्र ने सोमवार को पुलिस से कार्रवाई की भी गुहार लगाई थी। पुलिस द्वारा सकारात्मक जवाब नहीं नहीं मिलने पर वह मंगलवार सुबह 7.30 बजे धोलेड़ा-नारनौल सड़क पर प्रदर्शन करने बैठ गया।
विज्ञापन


आत्मदाह की कोशिश भी की
किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर सुबह 8.00 बजे हरीश ने अनपे कपड़ों में आग लगा दी। आधी शर्ट जलने के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई और उसे घर पहुंचा दिया। युवक करीब 12 बजे दोबारा सड़क मार्ग पर लेट गया और ट्रैफिक रोक दिया। उसने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी जान दे देगा। एक बजे थाना प्रभारी जसवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर युवक को रोड से हटवाने का प्रयास किया। हरीश किसी प्रशासनिक अधिकारी बुलाने की जिद्द पर अड़ रहा। करीब 2 बजे डीएसपी राजेश कुमार गांव में पहुंचे और उन्हें हरीश को आश्वासन देकर सड़क से उठाया। घर जाकर उन्होंने लिखित में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की हालात गंभीर
पीड़ित युवक हरिश्चंद्र ने बताया कि सड़क पर मकान होने के कारण परिजनों को धूल से परेशानी झेलनी पड़ती है। डस्ट के कारण ही उसके पिता राम चंद्र की टीबी से मौत हो गई थी। अब मां लाली देवी भी डस्ट के कारण बीमार हैं और टीबी की चपेट में हैं। उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। उसने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है। सीएम, डीसी, एसपी और थाना प्रभारी को मामले से अवगत करवा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई इस संबंध में नहीं हुई है।

पहले भी चढ़ चुका है टावर पर
डस्ट से परेशान युवक हरीश पहले भी मोबाइल टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगा चुका है। करीब एक माह पहले हरीश टावर पर चढ़ गया था। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे आश्वासन देकर नीचे उतरवाया था।


ओवरलोड वाहनों पर होगी कार्रवाई
ओवरलोड वाहनों से सड़क जर्जर होने के अलावा ग्रामीणों को धूल (डस्ट) का सामना करना पड़ रहा है। कार्रवाई के लिए आरटीए को पत्र लिखा जाएगा। पीड़ित द्वारा आत्मदाह करने की जानकारी नहीं है। समाधान का भरोसा देकर पीड़ित को संतुष्ट किया गया है। अब जल्द ही विभिन्न समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - डीएसपी राजेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed