फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal weapons recovered in 39 cases registered in 13 years were destroyed

13 साल में दर्ज 39 मामलों में बरामद अवैध हथियारों को नष्ट किया

Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal weapons recovered in 39 cases registered in 13 years were destroyed
शहरी थाना महेंद्रगढ़ में अवैध हथियारों को नष्ट करने के लिए रखे अवैध हथियार। संवाद - फोटो : Narnol
जिले में 13 साल के भीतर दर्ज किए गए 39 मामलों में पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवैध हथियारों को वीरवार को नष्ट करवा दिया गया। शहर थाना के पास स्थित पुलिस लाइन में वर्ष 2001 से 2014 के बीच पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध हथियारों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम दिनेश कुमार की उपस्थिति में नष्ट किया गया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 2001 से लेकर 2014 तक पुलिस द्वारा अवैध रूप से पकड़े गए हथियारों को वीरवार को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि नारनौल एडीजे कोर्ट ने 6, एसडीजेएम महेंद्रगढ़ कोर्ट ने 22 और जेएमआईसी के 9 मुकदमों में महेंद्रगढ़ कोर्ट ने सुनवाई की। वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस लाइन में एक गहरा गड्ढा खोदकर सभी हथियारों को कटवा कर नष्ट किया गया। साथ ही इस कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवैध हथियार में 32 देसी कट्टे, देसी पिस्तौल 3.15 बोर, 29 कारतूस, 6 चाकू, एक खुखरी, दो दाव लोहा, एक चोर चाबी लोहा को नष्ट करवाया गया। कुल मुकदमे 39 हैं, जिनमें से 8 मुकदमे नारनौल के हैं। बाकी 31 मुकदमे महेंद्रगढ़ कोर्ट के हैं। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर एसडीएम दिनेश कुमार, शहरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार, माल खाना इंचार्ज विनोद कुमार जांगड़ा और उनके सहयोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed