{"_id":"677c22a003b660241a05b686","slug":"illegal-weapons-recovered-from-accused-arrested-in-robbery-case-narnol-news-c-196-1-mgh1001-119984-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लूट मामले में गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लूट मामले में गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियार बरामद
Tue, 07 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पेट्रोल पंप पर हवाई फायर कर नकदी लूट मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने भेडंटी के अजीत उर्फ कालू, मुलोदी के ऋषिदेव उर्फ रितिक व रवि को भेडंटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, नकदी, अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी अजीत उर्फ कालू से घटना में प्रयोग की गई बाइक, एक देसी पिस्टल, 5 कारतूस और आठ हजार छह सौ रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ऋषिदेव उर्फ रितिक से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और चार हजार पांच सौ रुपये बरामद किए हैं। आरोपी रवि से एक देसी कट्टा, एक कारतूस व पांच हजार छह सौ रुपये और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। आरोपियों को सोमवार सुबह न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

चांदपुर में कराल मार्ग पर पिंजरे में कैद गुलदार। संवाद
विज्ञापन