फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal mining cannot be tolerated under any circumstances: Dr. Vivek Bharti

अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : डॉ. विवेक भारती

Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining cannot be tolerated under any circumstances: Dr. Vivek Bharti
नारनौल। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार के निर्देश अनुसार अधिकारियों की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

डीसी बुधवार को लघु सचिवालय में अवैध खनन रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थी। उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने जिले में आठ जगहों पर माइनिंग गतिविधियां चलाने की इजाजत दी हुई है। इसके अलावा कहीं भी अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि संबंधित सरपंचों की भी पंचायती जमीन पर अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी बनती है। इस संबंध में सरपंचों की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देश दिए जाएं। सरपंच खुद पंचायती जमीन का केयरटेकर होता है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रशर जोन में पानी का छिड़काव संबंधित फर्म की ओर से करवाया जाए ताकि रास्ते में धूल ना उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएफओ विजेंद्र, जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश सहरावत, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed