फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal liquor caught in vehicle during checking

Mahendragarh-Narnaul News: चेकिंग के दौरान गाड़ी में पकड़ी अवैध शराब

Sun, 24 Sep 2023 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor caught in vehicle during checking
महेंद्रगढ़। डायल 112 की पुलिस टीम ने थाना शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी में अवैध शराब ले जाते दबोचा। पिकअप गाड़ी की चेकिंग के दौरान आठ बोतल अंग्रेजी तथा 12 बोतल बीयर की बरामद की। अवैध शराब सहित एक आरोपी को पकड़ लिया और थाना की टीम को मौके पर बुलाकर उसके हवाले कर दिया। ईआरवी गाड़ी पर तैनात ईएचसी धर्मेंद्र, एसपीओ राजकुमार, प्रदीप और ड्राइवर सत्य, पवन की टीम टी प्वाइंट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस महेंद्रगढ़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे टीम ने काबू कर कर लिया और थाना की पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना पर थाना की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी में बैठे युवक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रवीन वासी आदलपुर बताया। पुलिस की ओर से पिकअप गाड़ी को चैक किया गया तो पिकअप में दो गत्ता पेटी रखी थी, जिनमें एक पेटी में आठ शराब बोतल अंग्रेजी मिली और दूसरी पेटी में 12 बोतल बीयर मिली। प्रवीन उपरोक्त से बरामद शराब व बीयर बार लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और अवैध शराब को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed