फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal construction of drug dealer accused was demolished

नशीले पदार्थ का धंधा करने के आरोपी के अवैध निर्माण को गिराया

Mon, 26 Sep 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction of drug dealer accused was demolished
महेंद्रगढ़। हरियाणा सरकार ने नशीले पदार्थ का अवैध धंधा करने के आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की देखरेख में पुलिस टीम ने रविवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव खातोदड़ा निवासी नशा तस्करी के आरोपी मान सिंह की ओर से किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

खातोदड़ा निवासी मानसिंह नशीले पदार्थ की तस्करी करता था। उसके खिलाफ नशीले पदार्थ की तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति की जांच की और उसकी जमीन की पैमाइश कराई तो खुलासा हुआ कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। मामले में प्रशासन की मदद से पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के मार्गदर्शन में पुलिस ने नशा तस्कर की की ओर से किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम आरोपी मान सिंह के घर पर नोटिस चस्पाकर 24 घंटे में अवैध निर्माण कर बनाए मकान को खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद रविवार को 3 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, उपमंडल अधिकारी वकील अहमद, पंचायत विकास अधिकारी अंकित यादव, एसडीओ प्रवेश कुमार हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, शहर थाना प्रभारी मूलचंद व सदर थाना प्रभारी देवेंद्र 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। आरोपी की ओर से 70 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए एक कमरा, एक बरामदा व पशुओं के लिए टिनश्ड को ध्वस्त किया। यह निर्माण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की जमीन पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यदि किसी को किसी अपराधी की बेनामी संपत्ति की जानकारी है तो वे थाना प्रबंधक को सूचना दें ताकि कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशा तस्करों, अवैध कारोबारियों की संपत्ति का रिकॉर्ड एकत्रित किया जा रहा है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।- विक्रांत भूषण, जिला पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed