फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   IG inspected the seized narcotics

Mahendragarh-Narnaul News: आईजी ने जब्त किए गए नशीले पदार्थों का किया निरीक्षण

Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
IG inspected the seized narcotics
नारनौल। साउथ रेंज के आईजी राजेंद्र कुमार ने बुधवार का नारनौल का दौरा किया। उनके यहां पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल, डीएसपी मोहिंद्र सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत किया। आईजी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों का निरीक्षण किया। इस दौरान मामलों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव बारे निर्देश दिए। जब्त मामलों के रिकॉर्ड और उनकी जांच को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद महिला थाना नारनौल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस, कंप्यूटर कक्ष और थाना की मेस का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के खाने के लिए मेस का रेनोवेशन कराया गया है। आईजी ने मेस की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई को देखकर सराहना की। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, पुलिस लाइन में उन्होंने लाइन की मेस और लाइन की साफ सफाई का निरीक्षण किया। मेस की व्यवस्थाओं और लाइन की साफ सफाई और स्वच्छता के निरीक्षण के दौरान आईजी संतुष्ट दिखाई दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद आईजी राजेंद्र कुमार ने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकतर आपराधिक मामलों को सुलझाने में कामयाबी मिली है। नशे के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षण के दौरान निरीक्षक भारत भूषण, उप निरीक्षक अनिल कार्यालय दक्षिण मंडल रेवाड़ी और महिला थाना प्रबंधक और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। एडीजीपी ने निरीक्षण करते हुए वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed