फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If women are healthy, the nation will be strong: Dr. Arvind

नारी स्वस्थ होगी तो राष्ट्र सशक्त होगा : डॉ. अरविंद

Thu, 18 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 18 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
If women are healthy, the nation will be strong: Dr. Arvind
फोटो 9शिविर के दौरान लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा।स्रो
नारनौल। हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि देश की नारी स्वस्थ होगी तो राष्ट्र भी सशक्त होगा। इसी सोच को लेकर सभी जिलों में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री वीरवार को नागरिक अस्पताल नारनौल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अस्पताल में पौधरोपण किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। वहीं अस्पताल में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा मेगा कैंप का निरीक्षण करते हुए मरीजों से हालचाल पूछा। उनके साथ पूर्व मंत्री औ नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार संकल्प पत्र को लगातार लागू करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। इसका पोर्टल खोल दिया गया है। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने 54 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरित किए। वहीं उज्ज्वला दृष्टि योजना के तहत 42 लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए। इसके अलावा नेत्रदान करने वाले सुरेश कुमार को सम्मानित किया।

इस मेगा कैंप में लगभग 2070 नागरिकों ने सेहत की जांच कराई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा डॉ. आशा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed