फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If their demands are not met, the employees will surround the superintending engineers.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगे नहीं मानी तो कर्मचारी करेंगे अधीक्षण अभियंताओं का घेराव

Sat, 10 Jan 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
If their demands are not met, the employees will surround the superintending engineers.
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ जिला महेंद्रगढ़ कमेटी की बैठक शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान उन कौशल कर्मचारियों के मुद्दे पर भी विचार किया गया जिनके नाम पोर्टल से हटा दिए गए हैं। यूनियन ने मांग की कि ऐसे सभी कर्मचारियों के नाम तत्काल प्रभाव से पोर्टल पर दोबारा जोड़ा जाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा नियमित कर्मचारियों के वर्ष 2020 से 2023 की अवधि की एलटीसी का पोर्टल सरकार द्वारा बंद किए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि एलटीसी पोर्टल को तुरंत खोला जाए और लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित अधिकारीगण इन मांगों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो संगठन को मजबूर होकर पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग व बीएंडआर विभाग के अधीक्षण अभियंताओं और सभी कार्यकारी अधिकारियों को नोटिस देकर उनका घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख रूप से केंद्रीय प्रचार सचिव विजय कुमार, सुरेश कुमार यादव, जिला उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, जिला सचिव श्योताज यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्रीभगवान शर्मा, जिला प्रेस सचिव रामशरण यादव, रमेश शर्मा, राजेश कलवाड़ी, राजाराम, कर्ण सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed