फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the problem of waterlogging is raised, the Deputy Commissioner said - it will be away soon

जलभराव की समस्या उठाई तो उपायुक्त बोले- जल्द होगी दूर

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the problem of waterlogging is raised, the Deputy Commissioner said - it will be away soon
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त श्याम लाल पूनिया। संवाद - फोटो : Narnol
लघु सचिवालय के प्रशासनिक भवन में मंगलवार को कैंप कार्यालय का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 लोगों ने उपायुक्त श्यामलाल पूनिया के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे तय समय में इनकी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को अधिक से अधिक मिले। अब परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार की सभी योजनाओं को जोड़ दिया गया है। पहचान पत्र के माध्यम से ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिस योजना के लिए जो लाभार्थी पात्र है उसे जल्द दिया जाए। इस मौके पर डीसी के समक्ष शहरवासियों ने जलभराव से संबंधित समस्या रखी। इस पर उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ शहर में सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दो सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी। मालड़ा बास के नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर उनके गांव का नाम मालड़ा सराय के बजाय मालड़ा कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी पेरशानी होती है। उन्होंने कृषि विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि मुख्यालय को पत्र लिखकर इसे शीघ्र ठीक कराया जाए। वहीं भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति महेंद्रगढ़ के सदस्यों ने समिति का खाता सीज करा जांच करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम दिनेश, बीडीपीओ सतनाली नरेंद्र ढुल, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, एसएमओ मोनू यादव, डीपीओ संगीता यादव, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त, कृषि विभाग से एसडीओ कुलदीप कुमार, अल्प बचत विभाग से बिजेंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग से सहायक कृष्ण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सुधा, रोजगार विभाग से लिपिक मुकेश कुमार, सहायक रजिस्ट्रार विभाग से लिपिक सुमित यादव, डीसी रीडर राजेंद्र सिंह, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed