Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the accused in the Vinod Saini case are not caught within 7 days, a 'black march' will be held.

Mahendragarh-Narnaul News: विनोद सैनी केस में 7 दिन में आरोपी नहीं पकड़े गए तो निकलेगा काला मार्च

Sat, 14 Nov 2026 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
If the accused in the Vinod Saini case are not caught within 7 days, a 'black march' will be held.
फोटो नंबर-14प्रधान विनोद सैनी सुसाइड मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते एडवोकेट प्रमोद तर
नारनौल। मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी के सुसाइड मामले में करीब चार सप्ताह बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर परिजनों और समर्थकों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। समर्थक प्रमोद तरेडिया ने चेतावनी दी है कि सात दिन में सुसाइड नोट में नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो शहर में काला मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रमोद तरेडिया और दीक्षित सैनी ने कहा कि वे जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जांच सही दिशा में नहीं चल रही। तरेडिया ने दावा किया कि उन्हें कुछ लोगों से जानकारी मिली है कि कुछ आला अधिकारी जांच को दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही हुई तो बर्दाश्त नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मामला पैसे के लेन-देन का नहीं है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार विनोद अपनी बेटियों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों से आहत था। बेटियां विवाह योग्य हैं और इन बातों से वह मानसिक रूप से टूट गया था। उनका दावा है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। तरेडिया ने शहरवासियों से काला मार्च में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने मुख्य मांग रखी कि सुसाइड नोट में नामजद तीनों आरोपियों पर निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई हो। उनका कहना है कि विनोद को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

पुलिस बोली-निष्पक्ष जांच जारी
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मामले की निष्पक्ष, गहन और साक्ष्य आधारित जांच की जा रही है। 23 अक्तूबर को विशेष जांच टीम बनाई गई थी। यह टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सैनी की निगरानी में काम कर रही है। इसमें डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण, थाना शहर नारनौल प्रभारी, सीआईए प्रभारी, एसआई गुणपाल और साइबर सेल प्रभारी शामिल हैं। एसपी के अनुसार टीम नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दे चुकी है। मोबाइल नंबरों, डिजिटल संपर्कों और सोशल मीडिया गतिविधियों की तकनीकी जांच हो रही है। सामने आए वीडियो, लिखित सामग्री और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed