{"_id":"62321c99edaedc1a0c2f2a21","slug":"if-inld-becomes-government-10-thousand-rupees-will-be-given-per-month-as-old-age-pension-sunaina-chautala-narnol-news-rtk6412247195","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो की सरकारी बनने पर 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगी वृद्धा पेंशन। सुनैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो की सरकारी बनने पर 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगी वृद्धा पेंशन। सुनैना चौटाला
विज्ञापन
आदर्श कॉलोनी में इनेलो के जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन इन?
- फोटो : Narnol
इनेलो जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक के आवास पर हलका महेंद्रगढ़ का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इंडियन नेशनल लोकदल महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा की हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा सम्मान पेंशन 10 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी। गठबंधन सरकार आय को आधार मानकर बुजुर्गो की पेंशन काटने का जो काम कर रही है उसका इनेलो विरोध करेगी। इनेलो सरकार हर घर में एक नौकरी देगी। फिर भी कोई नौजवान बेरोजगार रहता है तो उसको नौकरी मिलने तक 21 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने कहा की हम 15 लाख जैसा झूठा वादा तो नहीं करते, लेकिन हर गृहिणी को 1500 रुपये मासिक देंगे।
जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक ने पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक को महेंद्रगढ़ की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा की उन्होंने नगर पालिका चेयरपर्सन रीना बंटी को रंजिशन कार्य नहीं करने दिया और उन पर 28 झूठे मुकदमें दर्ज करवाए। उन्होंने कहा की इनेलो सरकार में काम के लिए खुद पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या जानकर उनका समाधान करते थे।
महिला जिला अध्यक्ष सुदेश ढिल्लों ने कहा की महिला सेल महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम कर रही है, जिसका गवाह आज का यह विशाल सम्मेलन है। सम्मेलन में महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा देवी,, इंदु फौगट, कमला देवी, पूर्व नगर पालिका प्रधान रीना बंटी, कृष्णा जांगड़ा, शहरी प्रधान संतोष देवी, संतोष बवाना, सुषमा ढिल्लों, हलका प्रधान किरण शर्मा, रजनेश शर्मा, सतबीर बडेसरा, छोटेलाल गहली, धर्मपाल नंबरदार, सुनील रिवासा व अन्य मौजूद रहे।