फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   husband-wife, poison, hospital,

पति-पत्नी ने पीया जहर, हालत गंभीर

Sun, 06 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव अकबपुर में पति-पत्नी ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। दोनों एक ही गांव के हैं तथा उन्होंने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। लड़के के परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। इस बारे में अभी किसी ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार करीब दो वर्ष पहले अपने ही गांव के सोमबीर से फरीदाबाद में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ही ने जान जोखिम का हवाला देते हुए फरीदाबाद में कोर्ट के जरिए पुलिस सुरक्षा प्रदान की थी। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद हालात सामान्य होने पर उन्होंने पुलिस सुरक्षा लौटा दी थी। इस बीच कभी कभार वे लुक छुप गांव में भी आते थे। उसके परिवार के सदस्य उसकी शादी से नाराज थे। गांव पंचायत कर उन लोगों का बहिष्कार भी किया गया था व उनको जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। करीब सात माह पहले ही पुत्र भी हुआ था। सोमबीर बावल में किसी निजी कंपनी में गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन

रविवार को दोनों ही अपने गांव अकबरपुर आए हुए थे। गांव में आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया व लड़के के पक्ष में केवल माता-पिता को छोड़कर उनके परिवार के सदस्यों ने भी उनके आने पर विरोध किया। इसी बात को लेकर सोमबीर का परिवार के सदस्य के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान सोमबीर ने सल्फास की गोली को पानी में घोल कर पहले खुद पी तथा इसके बाद उसकी पत्नी को भी जहर पिला दिया। जिससे दोनों ही हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को ही गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उनकी हालात को गंभीर देखते हुए रोहतक के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed