{"_id":"b8672cc6bc63d4a449f1c087ac1a5ab2","slug":"husband-s-death-from-toxic-substances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ से पति की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पदार्थ से पति की मौत, पत्नी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी में जहरीले पदार्थ से दंपति की हालत बिगड़ गई। सूचना पर शनिवार रात दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
रविवार को मृतक का चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर दिया, लेकिन परिजन और रिश्तेदार के नहीं पहुंचने पर शव सोमवार को सौंपा जाएगा। दंपति ने जहर क्यों खाया इसका पता नहीं चल सका है? सत्यनारायण के जीजा भानाराम बवानी खेड़ा ने बताया कि शहर के मोहल्ला कास्यथवाड़ा में सत्यनारायण सोनी परिवार के साथ रहता था। उसकी ससुराल नांगल चौधरी में है। उसकी सास हैदराबाद गई है।
विज्ञापन
वह समय मिलने पर ससुराल में घरेलू कार्य से जाता रहता था। शनिवार को भी सत्यनारायण पत्नी माया देवी के साथ नांगल चौधरी ससुराल गया था। वहां रात को सोने से पहले खाना खाने के बाद अचानक दोनों की तबीयत खराब हुई। हालत खराब होता देख माया देवी ने नारनौल में बेटे विजय को फोन पर सूचना दी। इसके बाद विजय मौके पर पहुंचा और माता-पिता को सामान्य अस्पताल में शनिवार रात को भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सत्यनारायण(48) ने दम तोड़ दिया। वहीं माया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। माया देवी की तबीयत में कुछ सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक के जीजा ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि दोनों किसी की साजिश के शिकार हुए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामला समझ में आएगा। पुलिस ने रविवार मृतक का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव को शवगृह में रखवा दिया है। परिजन और रिश्तेदार समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण मृतक का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।