फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hunger strike of roadways employees ends

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म

Thu, 17 Apr 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 17 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike of roadways employees ends
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर मांगों को लेकर बस स्टैंड परिसर में बुधवार से शुरू हुई कर्मचारियों की 24 घंटे की भूख हड़ताल व धरना वीरवार दोपहर खत्म हो गया। भूख हड़ताल व धरना डिपो प्रधान हंसराज यादव अध्यक्षता में चला।
भूख हड़ताल समाप्त कर कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को महानिदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन एक ज्ञापन सौंपा। बस स्टैंड परिसर में आयोजित भूख हड़ताल का समापन पूर्व प्रधान राजेश ढांगी ने जूस पीला कर करवाया। इस भूख हड़ताल में डिपो प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान संजीत कुमार, सचिव मुकेश कलमाडी, राज्य प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार, संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार, हवासिंह पालड़ी, डिपो प्रधान हंसराज यादव, मास्टर सुरेंद्र कुमार, महासचिव मनोज कुमार, प्रवीण सैनी, कैशियर भगतसिंह, संगठन सचिव कृष्ण कुमार, ड्राइवर हरिराम, नरसिंह, हवासिंह, कुलदीप पटीकरा व कर्मवीर शामिल रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजेश ढांगी ने बताया कि 17 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार उमाशंकर, तत्कालीन परिवहन मंत्री असीम गोयल व रोडवेज विभाग के उच्चाधिकारियों से यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मिला था। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों को जायज मानते हुए सहमति बनी थी। उन्होंने बताया कि उस समय मानी गई मांगो के परिपत्र जल्द जारी करके उन्हें लागू करने का भरोसा दिया था। लेकिन मानी गई मांगो के परिपत्र अभी तक जारी नही किए गए। मोर्चा सदस्यों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकारी साधारण बसे रोडवेज बेड़े में प्रदेश की जनसंख्या अनुसार शामिल करे। ताकि आम व्यक्ति को सस्ती परिवहन सेवा मिले और हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed