फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HR-13 Cricket Club won the match by three wickets.

Mahendragarh-Narnaul News: एचआर-13 क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीता मैच

Sat, 10 Jan 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
HR-13 Cricket Club won the match by three wickets.
झज्जर। चैंपियंस बहादुरगढ़ और एचआर-13 क्रिकेट क्लब की टीम के बीच खेले गए मैच में एचआर-13 क्रिकेट क्लब की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। एचआर-13 क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ी युगल मुदगल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के त्रिवेणी क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम 27.1 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में भविष्य जून ने 52 गेंदों में चार चौकों व एक छक्के की मदद से 49 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में युगल मुदगल ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

एचआर-13 क्रिकेट क्लब की टीम ने 20.2 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में युगल मुदगल ने 39 गेंदों में चार चौकों व छह छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में भविष्य शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मैच में एचआर-13 क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ी युगल मुदगल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी भविष्य शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed