फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   How will Mahendragarh's ranking improve in the cleanliness survey? There are heaps of garbage at many places.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे सुधरेगी महेंद्रगढ़ की रैंकिंग, जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर

Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
How will Mahendragarh's ranking improve in the cleanliness survey? There are heaps of garbage at many places.
फोटो संख्या:68-मोहल्ला पड़ाव  में लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका के जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर जिम्मेदारों का स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए उदासीन रवैये को दर्शा रहे हैं। गत वर्ष भी स्वच्छता सर्वेक्षण में महेंद्रगढ़ नीचे से तीसरे पायदान पर रहा था।
विज्ञापन

शहर में 30 अप्रैल को डोर-टू-डोर कूड़े कलेक्शन का टेंडर समाप्त हुआ था। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों संख्या कम होने के कारण ठेके पर चल सफाई व्यवस्था है। शहर में अनेक जगहों पर कूड़े के ढेर लगे रहते है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डोर टू डोर कूड़े कलेक्शन का ठेका 10 माह पहले खत्म हो गया। इसके कारण सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। नगर पालिका में 85 सफाई कर्मचारियों के सहारे ही सफाई होती है। शहर की करीब एक लाख की आबादी वाले शहर में सफाई के लिए पांच टेंपों व तीन ट्रैक्टर लगे हुए हैं। टेंडर की फाइल नगर पालिका के अधिकारियाें द्वारा डीएमसी कार्यालय में भेज दी गई थी। करीब चार माह बाद डीएमसी ने फाइल में त्रुटियां बताकर रद्द कर दी।
विज्ञापन

--------
- शहर में इन स्थानों पर समस्या अधिक
शहर के सिनेमा रोड, सीएसडी कैंटीन के सामने, मोहल्ला पड़ा, मोहल्ला सैनीपुरा, फूलचंद हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मोहल्ला, मोहल्ला निमड़ी नीचे, रामलीला परिषद के साथ-साथ जहां पर भी चौक है वहां पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- वर्जन:
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने को लेकर फाइल स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर लगा दिया जाएगा। वर्तमान में एक माह के लिए ठेके पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। शहर में पर्याप्त वाहन और कर्मचारी एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। - रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:68-मोहल्ला पड़ाव  में लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:68-मोहल्ला पड़ाव  में लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed