{"_id":"696fc45d995b470d5104e0fb","slug":"housefull-drama-of-councilorscollar-grabbing-instead-of-debate-narnol-news-c-203-1-mgh1006-123423-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों का हाउसफुल ड्रामा...बहस की जगह कॉलर पकड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों का हाउसफुल ड्रामा...बहस की जगह कॉलर पकड़ाई
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 नगर पालिका कार्यालय में बैठक करते प्रधान व पार्षद। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को साल की पहली मासिक हाउस बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक एजेंडों तक सही चली लेकिन प्रस्ताव की बात आते ही कुछ पार्षद आपस में एक-दूसरे की कॉलर खींचने लगे।
प्रधान रमेश सैनी और उप प्रधान मंजू कौशिक ने पार्षदों के बढ़ते हंगामे को शांत करवाने की कोशिश की लेकिन जब किसी ने बात नहीं मानी तो खामोश होकर देखते रहे।
बता दें कि नगर पालिका की ओर से 8 एजेंडे रखे गए। इनमें से 5 एजेंडे शांतिपूर्वक पास हुए। निर्धारित समय से 46 मिनट देरी से बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में 17 में 15 पार्षद व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसमें पहला एजेंडा शहर के सामुदायिक केंद्र का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम रखना और दूसरा अटल बिहारी की मूर्ति स्थापित करना रहा। दोनों एजेंडों को सदन में पास किया गया।
इसके बाद तीसरा एजेंडा माजरा चुंगी को रेजांगला चौक बनाने का निर्णय भी सफल रहा। चौथा एजेंडा शहर के किसी चौक को महाराजा अजमीढ़ चौक बनाने का प्रस्ताव भी सफल रहा।
पांचवां एजेंडा शहर की बड़ी पार्किंग में शुल्क तय करने का मुद्दा भी विचार-विर्मश कर पास हुआ। इसमें बाइक के लिए 10 रुपये और कार के लिए 20 रुपये शुल्क तय हुआ।
वहीं दुकानदारों के लिए मासिक पास बनाने का निर्णय लिया जिसमें बाइक का 150 और कार का 300 रुपये में पास बनाया जाएगा।इसके बाद छठा मुद्दा दीपावली, गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर हुए खर्च का रहा।
इन मौकों पर शहर के चौक चौराहों पर सजावट के खर्च का बिल पास करने पर सहमति जताई। ऐतिहासिक दिवस पर हुए 2.50 लाख रुपये खर्च के बिल पास करने का बहिष्कार किया गया और आगे से इसका खर्च प्रशासनिक ब्लॉक की ओर से उठाने का सुझाव दिया।
-- -- -- -- -- --
पार्षद ने फाड़े संगठनों के प्रस्ताव, आपस में भिड़े चार पार्षद व प्रतिनिधि
बैठक में वार्ड 6 निवासी पार्षद राजेश ने अवैध कब्जे का मुद्दा रखा। इस पर प्रधान ने पहले प्रस्ताव पास होने की बात कही तो वह भड़क गए और संगठनों के प्रस्ताव फाड़ दिए। बाद में पार्षद अशोक सैनी व पार्षद प्रतिनिधि हरिराम खन्ना ने उनका विरोध किया। इसके बाद पार्षद राजेश व सुखबीर ने अशोक सैनी व हरिराम खन्ना की गर्दन पकड़ ली और तेज तेवर में होकर उलझ गए। कुछ देर तक लड़ते रहे और प्रधान व उप प्रधान देखते रहे। बाद में अन्य पार्षदों ने झगड़ा शांत करवाया तो सभी पार्षद वहां से चले गए।
-- -- -- -- -- -- -
दुकानों के चौबारों का होगा नियमितिकरण
नगर पालिका की ओर से दुकानों का नियमितिकरण किया जाएगा। इसके लिए बैठक में चर्चा हुई और अब कमेटी सभी चौबारों की जांच करेगी। साथ ही दुकानदारों से भी साल 2012 से अब तक का किराया भरवाया जाएगा। इसके लिए कमेटी अब अगली बैठक में नियम तय करेगी। ऑटो मार्केट में बनी दुकानों की भी बोली लगाकर पालिका की आय बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
-- -- -- -- -- -
पार्षद बोले : प्रशासनिक कार्यों का उठा रहे खर्च, फिर भी कोर्ट में मार रहे धक्के
प्रशासनिक कार्यक्रमों के खर्च की बात आते ही सभी पार्षद खफा हो गए। इसके बाद पार्षद बोले कि स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजन प्रशासनिक ब्लॉक के होते हैं जबकि नगर पालिका हर साल 2.50 लाख रुपये खर्च कर रही है। कोर्ट जाते हैं तो वाहनों की पार्किंग की पर्ची काटी जाती है और काम होने पर भी पार्षदों का सम्मान नहीं होता। वहां से भी धक्के मारकर निकाल दिया जाता है।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
बैठक में 8 में 7 प्रस्ताव पास हुए हैं। अब संगठनों के प्रस्ताव व दुकानों के एजेंडे पर एक सप्ताह बाद बैठक की जाएगी। बैठक से पहले सभी पार्षद अपने एजेंडे नोट करवा दें। पार्षद राजेश सैनी ने संगठनों के प्रस्ताव फाड़े हैं और जानबूझकर बैठक में हंगामा किया है। अवैध कब्जे का प्रस्ताव पहले पारित हो चुका है और फिर भी बैठक के अंत में झगड़ा करने के लिए इस प्रस्ताव का जिक्र किया गया। -रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़