फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Host Mahindergarh got the Best Defender award

Mahendragarh-Narnaul News: मेजबान महेंद्रगढ़ को बेस्ट डिफेंडर का अवाॅर्ड मिला

Sun, 14 Sep 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Host Mahindergarh got the Best Defender award
फोटो संख्या:80- निजी स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 आर्य वर्ग में विजेता छ
महेंद्रगढ़। सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप गर्ल्स 2025 का शनिवार को समापन हुआ। अंडर-17 और 19 में छत्तीसगढ़ की टीमों ने बाजी मारी। अंडर-14 आयु वर्ग में उदयपुर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

मेजबान महेंद्रगढ़ की अंडर-19 की टीम को प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर का अवाॅर्ड मिला। विजेता टीमों को बतौर मुख्यातिथि बीएल यादव व प्रबंधन समिति की ओर से ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। टैगोर स्कूल के एमडी राहुल यादव ने बताया कि अंतिम दिन अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बाल भारती स्कूल दिल्ली ने मिलेनियम इंटरनेशनल स्कूल पूणे को हराया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में डॉ. जेबी सिंह स्कूल राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) ने सेंट एडमंड स्कूल जयपुर को मात दी। फाइनल मुकाबले में डॉ. जेबी सिंह स्कूल राजनांदगांव ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दिल्ली को पराजित कर विजेता बनी। इस वर्ग में मेजबान टैगोर स्कूल की टीम को बेस्ट डिफेंडर का अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-17 वर्ग में पहले सेमीफाइनल में गुरु नानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने गीतांजलि स्कूल सोनीपत को हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएस राजनांदगांव छत्तीसगढ़ ने एपेक्स स्कूल दिल्ली को मात दी। फाइनल में डीपीएस राजनांदगांव छत्तीसगढ़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुरु नानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ को हराकर ट्राफी अपने नाम की।
वहीं अंडर-14 के पहले सेमीफाइनल में सैकरेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ ने माउंट कार्मेल स्कूल दिल्ली को हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल उदयपुर ने द शिशु कुंज इंटरनेशनल स्कूल मध्य प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक फाइनल मुकाबले में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल उदयपुर ने दमदार खेल दिखाते चंडीगढ़ को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

समापन पर डॉ. बीएल यादव ने कहा कि खिलाड़ी मैदान पर चाहे विजयी हो या पराजित, दोनों ही स्थितियों में वह अनुशासन, संयम और आत्मविश्वास तथा धैर्य की सीख लेकर बाहर आता है।

फोटो संख्या:80- निजी स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 आर्य वर्ग में विजेता छ

फोटो संख्या:80- निजी स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 आर्य वर्ग में विजेता छ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed