फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   hospital, surgery, dental procesure, break surgery, corona effect

अस्पताल में सामान्य सर्जरी और डेंटल प्रॉसीजर पर रोक, थर्मल स्क्रीनिंग शुरू

Fri, 16 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hospital, surgery, dental procesure, break surgery, corona effect
नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए नागरिक अस्पताल में सामान्य सर्जरी पर रोक लगा दी गई है। अब इमरजेंसी में ही अस्पताल में सर्जरी की जाएगी। प्रबंधन ने अस्पताल में भीड़ कम करने के लिए पेंशन के लिए उम्र सत्यापन कार्य को रोकने के लिए समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखा है। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि अप्रैल में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दूसरी ओर अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल में उल्टी, दस्त, जुकाम और बुखार के काफी मरीज आ रहे हैं। इस सप्ताह नागरिक अस्पताल में मरीजों की ओपीडी 1300 के पार चल रही है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों के बीच सामाजिक दूरी को बनाए रखना अस्पताल प्रबंधन को कठिन हो रहा है। इसे देखते हुए अब अस्पताल प्रबंधन ने सामान्य सर्जरी, डेंटल प्रॉसिजर और आंख की सर्जरी पर रोक लगा दी है। अब इमरजेंसी मामलों में ही सर्जरी केस होंगे। अस्पताल में करीब हर माह 400 से 500 सर्जरी होती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की एमएस डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामान्य सर्जरी को रोक दिया गया है। इस मरीजों को आगे की तिथि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी डॉक्टरों से कहा गया है कि ओपीडी में मरीजों को सावधानी से देेखें। उन्होंने बताया कि डेंटल में अब सामान्य उपचार होगा। डेंटल प्रॉसिजर में दांत उखाड़ने, आरसीटी करने जैसे अन्य कार्य अब नहीं होंगे। एमएस ने बताया कि काफी संख्या में बुजुर्ग अस्पताल में उम्र संबंधी जांच के लिए आ रहे हैं। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखकर इस कार्य को कुछ दिन तक रोकने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल कैंपस में चालान शुरू
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अब बिना मास्क वालों के चालान करना शुरू कर दिया है। एमएस डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि अस्पताल कैंपस में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं आना चाहिए। इसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे। यदि कोई बिना मास्क के मिला तो 500 रुपये का चालान होगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि मास्क और सामाजिक दूरी का अस्पताल परिसर में कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए सुपरवाइजर मनोज को निर्देश दिया गया है।
फ्लू कार्नर की औचक जांच की
डॉ. आशा शर्मा शुक्रवार की सुबह दस बजे अचानक कैंपस का दौरा करते हुए फ्लू कार्नर पर पहुंच गईं। उन्होंने कई कर्मचारियों को मौका पर नहीं पाया। इस पर सभी को अपने आफिस में तलब किया। फ्लू कार्नर पर लगे कर्मचारियों की ड्यूटी की समीक्षा करने के बाद को कर्मचारियों को दूसरी जगह पर लगाने के निर्देश दिया है। एमएस ने जांच में पाया कि फ्लू कार्नर पर तैनात कर्मचारी मोबाइल देख रहे थे और कुछेेक बाहर से आए लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सभी को हिदायत दी हैं कि कोरोना संदिग्धों का सैंपल जल्द लिया जाए।
भर्ती मरीजों का कोरोना टेस्ट शुरू
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीम रोजाना ऐसे मरीजों का सैंपल ले रही है। जिससे कोरोना मरीजों की पहचान कर उचित कदम उठाया जा सके। डॉ. राजेश ने बताया कि अस्पताल के अंदर प्रवेश करने पर मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
--------------
वर्जन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई कदम उठाए गए हैं। अस्पताल में सर्जरी का काम रोक दिया गया है। मेडिकल बोर्ड, बुजुर्गों के उम्र सत्यापन समेत अन्य कार्यों को रोकने पर विचार चल रहा है। लोगों से अपील हैं कि यदि बहुत जरूरी हो तो ही अस्पताल की ओपीडी में आएं। कोरोना के बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें।

- डॉ. आशा शर्मा, एमएस नागरिक अस्पताल
-----
कोरोना को देखते हुए गायनी ओपीडी और वार्ड में विशेष सावधानी बरती जा रही है। ओपीडी में सोशल डिस्टेंस के लिए अलग से कर्मचारी लगाए गए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और बहुत जरूरी हो तो ही अस्पताल आएं।
- डॉ. अंजलि सैनी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed