{"_id":"5d544cd68ebc3e6c961a1e92","slug":"hospital-electricity-shok-electricity-electricity-problem-electricity-department-narnol-news-rtk511854822","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट के कारण एक घंटे गुल रही अस्पताल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट के कारण एक घंटे गुल रही अस्पताल की बिजली
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट होने से बिजली गुल हो गई। इससे ओपीडी समेत अन्य सेवाएं प्रभावित हुई। करीब एक घंटे बाद अस्पताल में बिजली सेवा बहाल हो सकी।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे ओवरलोड होने के कारण अस्पताल के ओपीडी में लगे बिजली बाक्स में शॉर्ट सर्किट से बिजली गुल हो गई। इससे अचानक अस्पताल में अंधेरा छा गया। इससे डॉक्टरों और मरीजों को परेशानी हुई। गर्मी में किसी प्रकार से डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। मौके पर पहुंचे अस्पताल व बिजली विभाग के कर्मचारियों अस्थाई रुप से बिजली सेवा को बहाल किया। इसके साथ ही ओपीडी में एससी बंद कर दी गई।
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में काफी पुरानी केबल लगी हुई थी। बुधवार को अचानक लोड बढ़ने से बिजली सेवा प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि केबल आने में एक-दो दिन का वक्त लगेगा। ऐसे में ओपीडी में एसी बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बिजली बहाल है। ओपीडी में लाइट व पंखे चल रहे हैं।