फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Horticulture officer inspected the field on the complaint of fake seeds

नकली बीज की शिकायत पर बागवानी अधिकारी ने किया खेत का निरीक्षण

Fri, 14 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Horticulture officer inspected the field on the complaint of fake seeds
किसान को दुकानदार द्वारा नकली गाजर के बीज देने की शिकायत पर जिला बागवानी अधिकारी व महेंद्रगढ़ से कृषि वैज्ञानिक शुक्रवार को पीड़ित किसान के खेत ढाणी ठाकरान में पहुंचे और गाजर की खेती की जांच की। जांच करने पर खराब बीज के कारण खराब हुई गाजर की फसल की रिपोर्ट जल्द ही किसान को भेजने व आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही दुकानदार से बीज का रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि ढाणी ढाकरान के किसान जोरावर सिंह ने अपने खेत में गाजर की फसल की पैदावार करने के लिए 10 सितंबर को नांगल चौधरी के एक बीज विक्रेता से 10 किलोग्राम बीज 700 रुपये किलो के हिसाब से खरीदा था। जिसके लिए बाकायदा बिल भी लिया था। जिसके बाद उसने अपने खेत में गाजर के बीज की बुआई की थी, लेकिन जब फसल तैयार हुई तो गाजर खराब क्वालिटी की निकली। जिससे किसान को अपनी मेहनत के साथ काफी अर्थिक नुकसान हो गया और धोखाधड़ी का शिकार भी बन गया है। किसान ने इसकी शिकायत जिला उद्यान अधिकारी को दी थी। शिकायत पर जिला उद्यान अधिकारी ने किसान से बीज फर्म का ओरिजनल बिल पेश करने को कहा था। शुक्रवार को जिला बागवानी अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह अपनी टीम व महेंद्रगढ़ से कृषि वैज्ञानिक के साथ मौके पर गाजर की फसल देखने पहुंचे। जहां उन्होंने गाजर खेत में से उखाड़ कर भी देखा, लेकिन अधिकतर गाजर खराब निकली। जिस पर उन्होंने जल्दी ही रिपोर्ट भेजने की बात कही। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि नांगल चौधरी में एक दुकानदार द्वारा फर्जी बिल पर नकली बीज बेचने की शिकायत मिली थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को पीड़ित किसान के खेत में जाकर फसल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जल्दी ही रिपोर्ट तैयार करके किसान को दे दी जाएगी। दुकानदार को नोटिस भेजकर बीज बेचने के बिल व रिकार्ड मांगा गया है। अगर दुकानदार ये सब पेश नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed