फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   hopital inspection in kanina

उप नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान दवा के डिब्बे में मिली शराब की बोतल तथा खाने पीने का सामान

Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
hopital inspection in kanina
कनीना। विधायक सीताराम यादव शनिवार दोपहर उप नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान होम्योपैथिक ओपीडी के कमरे में एक फार्मासिस्ट और दो उसके साथी बैठे थे। वहीं दूसरे स्थान पर शराब की बोतल और खाने-पीने का सामान मिला। इस दौरान विधायक ने फार्मासिस्ट को लताड़ लगाई और एसएमओ को बुलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक सीताराम उप नागरिक अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उनके साथ नपा प्रधान सतीश जेलदार भी थे। विधायक ने होम्योपैथिक का कमरा चेक किया तो कमरा अंदर से बंद था। बाहर से दरवाजा खटखटाया तो अंदर से पूछा गया कि कौन है? तब बाहर से विधायक सीताराम ने कहा कि मैं विधायक हूं, दरवाजा खोलो। दो से तीन मिनट के बाद दरवाजा खोले जाने पर एक फार्मासिस्ट और दो उसके साथी अंदर बैठे मिले। कमरे की जांच की तो एक दवाई के डिब्बे में शराब की बोतल मिली, जिसमें थोड़ी बहुत शराब थी। इसके अलावा खाने के सामान भी मिले। इस पर विधायक ने उसको लताड़ लगाई। बाद में उन्होंने एसएमओ धर्मेंद्र को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

तीमारदार ने विधायक को बताई अपनी समस्या
निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे विधायक सीताराम से मरीज का तीमारदार सुभाष कोटिया एवं उनकी पत्नी मिले। कोटिया निवासी सुभाष ने हलका विधायक को बताया कि वह अपनी पत्नी का उपचार करवाने के लिए उसे उपनागरिक अस्पताल में लेकर आया था। लेकिन यहां पर स्टाफ ने अस्पताल परिसर में दवा न होने की बात कहकर एक पर्ची में दवा लिखकर उसे बाहर से दवा लेने के लिए बोल दिया। विधायक ने कहा कि वो अंदर जाकर इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने एसएमओ, सीएमओ व एसडीएम को इसके बारे में अवगत करवा दिया है। इसके साथ ही उचित कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए हैं।
-सीताराम यादव, विधायक
शराब पीने का मामला नहीं आया है। तीन लोग अंदर बैठक कोरोना मरीजों के लिए दवाइयों की किट बना रहे थे। मरीजों की संख्या अधिक रहती है तो अधिक किट बनानी पड़ती है। इसलिए फार्मासिस्ट ने अपने दो साथियों को बाहर से बुला लिया था। उनका मेडिकल करवाया जा रहा है।
-डॉ. धर्मेंद्र, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed