फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hope to build IMT in Mahindergarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में आईएमटी बनाने की उम्मीद

Sat, 15 Mar 2025 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Hope to build IMT in Mahindergarh
फोटो संख्या:58- 24 फरवरी 2019 को गांव खुडाना में आईएमटी का ​शिलान्यास करते तत्कालीन मुख्यमंत्री
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को पेश किए जाने वाले बजट में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में खुडाना में आईएमटी बनाने की घोषणा की उम्मीद है। यह परियोजना महेंद्रगढ़ के विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

साथ ही शहर के बाईपास को लेकर कई बार घोषणाएं व लोक निर्माण विभाग की ओर से एस्टीमेट भी बनाए गए, लेकिन यह बाईपास भी सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। अब क्षेत्र के लोगों को प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि इस बजट में तीनों परियोजनाओं के लिए विशेष प्रावधान रखकर क्षेत्र के लोगों को सौगात दिया जाएगा।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 24 फरवरी 2019 को खुडाना गांव में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) का शिलान्यास किया था। हालांकि प्रदेश सरकार के मंत्रियों व स्थानीय नेताओं की ओर से आईएमटी का जिक्र तो बार-बार किया गया, लेकिन इसे धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। गांव खुडाना की 1200 एकड़ भूमि पर यह परियोजना जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। खुडाना के ग्रामीणों की ओर से आईएमटी स्थापित करने के लिए 1043 एकड़ जमीन का विवरण भी ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर स्वीकृति दे चुके हैं, लेकिन आईएमटी खुडाना की घोषणा सात सालों में सात कदम तक नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
चार साल में भी शुरू नहीं हुआ बस सब डिपो
महेंद्रगढ़ में राज्य परिवहन के सब डिपो चार साल से तैयार है, लेकिन अभी तक सब डिपो शुरू नहीं हो पाया है। साल 2014 में तत्कालीन सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर के आईटीआई मैदान में सब डिपो की घोषणा की थी। इसके बाद प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो 2019 में इसका शिलान्यास किया गया था। साल 2020 में इसका निर्माण काम लगभग पूरा हो गया था। 2024 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed