फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hope raised after three years about IMT Khudana

आईएमटी खुडाना को लेकर तीन वर्ष बाद जगी उम्मीद

Tue, 01 Feb 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hope raised after three years about IMT Khudana
गांव खुडाना में वह जगह जहां आईएमटी बननी है। संवाद - फोटो : Narnol
खुडाना आईएमटी के शिलान्यास को करीब तीन वर्ष बीतने के बाद धरातल पर काम नहीं होने से निराश क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलवार का दिन उम्मीदें लेकर आया है। खुडाना में बनने वाले इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के संबंध में मंगलवार को उपायुक्त ने महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईएमटी के संबंध में सभी तरह की कागजी कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। जिले के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। मुख्यमंत्री ने खुद 2019 में इसकी आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन

डीसी ने पहले फेज में होने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद निर्देश दिए कि इस काम को जल्द सिरे चढ़ाया जाए। इस प्रोजेक्ट में खुडाना, आदलपुर व खरकड़ा गांव की पंचायती व निजी जमीन आती है। इसके अलावा आईएमटी से निकलने वाले 60 मीटर चौड़ाई वाली दो सड़कों को नारनौल से दादरी तक जाने वाले स्टेट हाईवे के साथ जोड़ा जाएगा। इस संबंध में भी कार्रवाई शुरू की जाएगी। पहले फेज में लगभग 800 एकड़ में काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम दिनेश, डीडीपीओ ओमप्रकाश, तहसीलदार नवजीत कौर, डीएफओ रोहताश सिंह, डीटीपी बबीता शर्मा, सतीश कुमार पटवारी, कंवर सिंह पटवारी, अजय कुमार लिपिक के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 फरवरी 2019 को हुई थी घोषणा
24 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव खुडाना में आईएमटी का शिलान्यास किया था। उस समय उनके साथ तत्कालीन शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद आईएमटी के लिए जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू नहीं हो पाया था। हाल ही में मारुति प्लांट के लिए खरखोदा में 900 एकड़ जमीन की तलाश की खबर के बाद क्षेत्र के लोगों में भी खुडाना आईएमटी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिले के लोगों ने बार-बार निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के लिए महा पंचायत तक की। इसके बाद महा पंचायत का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। सीएम ने असमंजस की स्थिति को विराम देते हुए आईएमटी का निर्माण खुडाना में ही कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होने से लोगों की निराशा बनी हुई थी। लेकिन मंगलवार को हुई बैठक में उपायुक्त ने आईएमटी पर निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के आदेश देने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed