फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hope for relief today, women farmers rush to take manure

खाद लेने को महिला किसानों की उमड़ रही भीड़, आज राहत की उम्मीद

Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hope for relief today, women farmers rush to take manure
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे रहे खाद संकट के कारण अब सबसे अधिक महिला किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाएं अपने घरेलू कार्यों को छोड़कर जल्द खाद लेने के लिए सुबह चार बजे से ही दुकानों पर लाइनों में लग जाती हैं। मंगलवार को महेंद्रगढ़ शहर से बाहर रेलवे फाटक के पास निजी गोदाम में 700 बैग खाद के पहुंचे। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम व पुलिस कर्मचारियों की देखरेख में खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

- गांव भांडोर में 200 तो महेंद्रगढ़ में पहुंचे 700 बैग
मंगलवार को गांव भांडोर में 200 बैगों का वितरण किया गया जबकि रेलवे फाटक के नजदीक 700 किसानों को खाद के बैग दिए गए। महेंद्रगढ़ में कृषि विभाग की टीम में उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय सिंह, खंड कृषि अधिकारी सज्जन सिंह व डॉ. रमेश बजाड़ की देखरेख में खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

- आज 11700 बैग पहुंचने की उम्मीद
कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो दो दिनों में जिले में 585 एमटी खाद मिलने की उम्मीद है। इसके लिए कंपनी द्वारा ऑलाटमेंट लैटर भी जारी किया जा चुका है। वहीं खोरी व रेवाड़ी में रैक भी लग चुके हैं जिससे क्षेत्र में चल रहे खाद संकट में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। जिला को कुल 11700 बैग डीएपी खाद के मिलेंगे जिससे किसानों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed