फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Holi will be celebrated with shields and flags in the name of Minister Aarti Rao and Indrajit: Balwan Fauji

मंत्री आरती राव और इंद्रजीत के नाम के ढाल-बिड़कले से होगा होली दहन : बलवान फौजी

Sun, 01 Mar 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Holi will be celebrated with shields and flags in the name of Minister Aarti Rao and Indrajit: Balwan Fauji
फोटो संख्या:84- हुड्डा पार्क में गोबर से निर्मित्त ढाल व बिड़कले बनाते समाजसेवी बलवान फौजी--- स
महेंद्रगढ़। कोरियावास में कर्मचारियों की सैलरी जारी न होने के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत के नाम लिखे गोबर से निर्मित्त ढाल व बिड़कले जलाकर होली मनाई जाएगी। यह बात रविवार को शहर के हुडा पार्क में गोबर के बिड़कले बनाते हुए महेंद्रगढ़ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज नाम के साथ बिड़कले और डाहल बनाए गए। इसका मुख्य कारण कोरियावास मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों की अक्टूबर से तनख्वाह नहीं मिलना है। त्योहार के समय पर 20 से 25000 रुपये कमाने वाले गरीब व्यक्ति को अगर पांच-पांच महीने तनख्वाह नहीं दी जा सकती है तो यह सरकार की अनदेखी का सबसे बड़ा सबूत है।
विज्ञापन

उन्होंने मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश की होमगार्ड की सैलरी होम मिनिस्टर के माध्यम से दी जा चुकी है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अपने निजी राजनीतिक फायदे के लिए और भाजपा की आपस की कलह की वजह से कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर त्योहार के समय से पहले कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है तो दहन रोक दिया जाएगा अन्यथा क्षेत्रवासी बेटी के लिहाज को भूलकर अपने हकों के उचित कदम उठाएंगे।

सैलरी न मिलने पर नारेबाजी के साथ दोनों मंत्रियों के नाम सहित बिड़कले और ढाल जलाए जाएंगे। इस मौके पर थानेदार अश्वनी कुमार, पूर्व सरपंच मालाराम, सूबेदार जगदेव फौजी, हवलदार राकेश नायक, सतबीर, कैलाशचंद फौजी, दीपक फौजी, संदीप इंजीनियर, शास्त्री मुख्तार सिंह, वारंट ऑफिसर रामभगत यादव, अशोक फौजी, रामावतार फौजी, ओमप्रकाश फौजी, संदीप फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed