फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Holi was celebrated at more than 40 places in Mahindergarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 40 से अधिक जगह पर होली बनाई गई

Fri, 14 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 14 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Holi was celebrated at more than 40 places in Mahindergarh
महेंद्रगढ़। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होली धूमधाम से मनाई गई। महेंद्रगढ़ शहर में 40 से अधिक जगहों पर होली बनाई गई। सुबह आठ बजे से महिलाओं ने होलिका पूजन शुरू किया। कच्चे सूत, जौ की बालियाें और हल्दी की गांठों से थालियां सजाकर होलिका परिक्रमा की। महिलाएं सुबह सजधज कर टोलियाें होलिका पूजन के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन

शहर में गोशाला रोड, रामविहार कॉलोनी, कृष्णा कालोनी, मसानी चौक, पाठशाला के पास, भगवान परशुराम चौक, अनाज मंडी, देवीलाल पार्क के पास, महाराणा प्रताप चौक, मोहल्ला महायचान, बास, सराय, मोहल्ला नीमड़ी नीचे, मोहल्ला पड़ाव, छाजुपुरम कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी आदि स्थानों पर सूखे ईंधन व लकड़ियों से होलिका बनाई गई। महिलाओं की टोलियों के साथ छोटे बच्चे भी शामिल हुए। महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

होलिका दहन से पहले पंडितों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। होलिका दहन असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में हर्ष के साथ मनाया। महिलाओं ने सुख-समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पूजा-अर्चना की। होलिका दहन के बाद सुबह महिलाएं होलिका की परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed