फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hockey players' saplings are being prepared in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में तैयार हो रही हॉकी खिलाड़ियों की पौध

Thu, 22 May 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 22 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hockey players' saplings are being prepared in Kanina
फोटो संख्या:56- हाकी खेल  नर्सरी  में अभ्यास करते ​खिलाड़ी--स्रोत- सस्थान
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में हॉकी खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही। खेल नर्सरी की स्वीकृति अप्रैल में मिलने के बाद ट्रायल के आधार पर 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। तीन आयु वर्ग में हॉकी के 35 खिलाड़ी प्रतिदिन पांच घंटे पसीना बहाकर खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने बताया कि सभी प्रकार की खेल सामान उपलब्ध करवा एक कोच की भी तैनाती कर दी गई है। स्कूल के खेल मैदान में प्रतिदिन अभ्यास कराया जा रहा है। कनीना के खिलाड़ी राज्यस्तर पर परचम लहरा चुके हैं। वर्तमान में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 15 खिलाड़ी, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के 15 खिलाड़ी व 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के पांच प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

एनआईएस कोच कपिल गोठड़ा ने बताया कि कनीना में खिलाड़ियों की हॉकी खेल में रुचि है। खेल नर्सरी के तहत अंडर 14 तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व अंडर 17 व अंडर 19 के खिलाड़ियों को 2-2 हजार रुपये की छात्रवृति दी जानी हैं। इस खेल नर्सरी में कोई भी बच्चा खेल सीखने के लिए आ सकता है। नर्सरी में एक महीने में 22 दिन की हाजिरी अनिवार्य देनी होगी। उसके बाद ही बच्चा छात्रवृति के लिए पात्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed