फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hoardings, posters, banners eclipse the beauty of the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की खूबसूरती में होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर का ग्रहण

Thu, 16 Nov 2023 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hoardings, posters, banners eclipse the beauty of the city
नारनौल। शहर में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग, पोस्टर और बैनर शहर की खूबसूरती को तो बिगाड़ ही रहे हैं, इसके साथ हादसों को भी निमंत्रण दे रहे हैं। नारनौल शहर का कोई मुख्य मार्ग ऐसा नहीं है, जहां अवैध रूप से होर्डिंग्स व बैनर न लगे हों। हालांकि नगर परिषद की तरफ से समय-समय पर होर्डिंग्स व बैनर हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन दोबारा बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट के पोल सहित पेड़ों पर अवैध रूप से बैनर व होर्डिंग्स लगा देते हैं। तेज हवा चलने पर यह बैनर गिर जाते हैं ऐसे में बड़ी घटना का होने का खतरा भी हर समय रहता है। होर्डिंग्स लगाने में सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अवैध रूप से लगे यह होर्डिंग, पोस्टर और बैनर स्वच्छता रैंकिंग सुधार में भी आड़े आ रहे हैं। नगर परिषद की तरफ से 20 पॉइंट निर्धारित कर रखे हैं, जिनका टेंडर छोड़ा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद शहर में ऐसा कोई चौक-चौराहा नहीं, जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो। इनमें ज्यादातर दीपावली पर्व की शुभकामना व बधाई संदेशों के होर्डिंग व पोस्टर लगे हुए है।
विज्ञापन




शहर में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग्स

शहर के महेंद्रगढ़ रोड, सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड रेलवे रोड पर इन दिनों अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स की भरमार है, जबकि नगर परिषद ने शहर में 20 जगह निर्धारित की हुई है, लेकिन इसके बावजूद लोग अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा शहर के भवनों और बहुमंजिला इमारतों पर भी अवैध रूप से होर्डिंग्स लगे हुए हैं। यही नहीं राजनीतिक पार्टियों और धार्मिक कार्यक्रमों के होर्डिंग चौक, चौराहों और स्ट्रीट लाइटों पर नजर आते हैं।
विज्ञापन


अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स से राजस्व का नुकसान

शहर में लगे अवैध रूप से होर्डिंग्स व बैनर से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना तो रहती है, इसके साथ नगर परिषद को भी राजस्व का नुकसान होता है, लेकिन इसके बाद भी लोग स्ट्रीट लाइट व बिजली के खंभों पर बैनर लगाने में पीछे नहीं रहते हैं। इससे नगर परिषद को किसी प्रकार का राजस्व नहीं मिलता है, वहीं वाहन चालकों की जान पर आफत जरूर बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर में समय-समय पर अवैध होर्डिंग्स व बैनर हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। अब दोबारा होर्डिंग्स व बैनर को हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से 20 पॉइंट निर्धारित किए गए हैं, जिनका शुल्क देकर बैनर व होर्डिंग्स लगा सकते हैं।
सुमन लता, ईओ नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed