फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hoardings in the city are putting a stain on the beauty of the city

शहर में लगे होर्डिंग्स लगा रहे शहर की सुंदरता पर दाग

Thu, 24 Mar 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hoardings in the city are putting a stain on the beauty of the city
महावीर चौक पर लगे होडिंग्स। संवाद - फोटो : Narnol
शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर लगे अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। इससे नगर परिषद को हर वर्ष लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। क्योंकि नगर परिषद ने शहर में होर्डिंग व फ्लैक्स आदि लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए हुए हैं। यहां पर होर्डिंग और फ्लैक्स लगाने पर नगर परिषद को हर वर्ष लाखों रुपये का राजस्व मिलता है, मगर विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने अपने होर्डिंग व फ्लैक्स को डिवाइडरों के बीच लगे खंभों और मुख्य चौराहों पर लगवा रखा है। इससे जहां शहर की सुंदरता खराब हो रही है, वहीं नगर परिषद को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि किसी त्योहार या अन्य किसी विशेष अवसर पर शिक्षण संस्थान सहित विभिन्न पार्टियों के नेता अपना प्रचार करने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर अपने होर्डिंग लगवा देते हैं। निशुल्क प्रचार करने वालों पर नगर परिषद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिससे शहर में अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स की भरमार बढ़ती जा रही है। हालांकि नगर परिषद द्वारा अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है, मगर नियमित कार्रवाई नहीं होने के चलते दोबारा से शहर में होर्डिंग और फ्लैक्स की भरमार लग जाती है।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं भी बना रहता है अंदेशा
मुख्य सड़क मार्ग पर लगे होर्डिंग और फ्लैक्स से दुर्घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है, क्योंकि मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और फ्लैक्स लगे रहते हैं, जोकि सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी तरफ देखने को आकर्षित करते हैं। इससे कई वाहन चालक अपना ध्यान भटक कर हादसे का शिकार हो सकता है। इसलिए न्यायालय ने भी मुख्य मार्गों पर बड़े होर्डिंग व फ्लैक्स लगाने पर रोक लगाई है। ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौराहे भी नहीं हैं अछूते
शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बने ऐतिहासिक चौराहों को भी नहीं छोड़ा है। शहर में महावीर चौक, आजाद चौक, राजीव चौक, महाराजा अग्रसेन चौक जैसे ऐतिहासिक चौराहे है। उक्त लोगों ने यहां भी अपने प्रचार के लिए होर्डिंग व फ्लैक्स लगवा दिए है। कुछ वर्ष पूर्व शहर के गणमान्य लोगों ने इन ऐतिहासिक चौराहों पर होर्डिंग और फ्लैक्स न लगाने तथा इनकी साफ-सफाई रखने के बारे में अधिकारियों को ज्ञापन दिया था, लेकिन कुछ दिनों तक लोगों की मांग पर अमल किया गया। मगर धीरे-धीरे दोबारा से वहीं हालत बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed