फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HKV applied for NIRF ranking

Mahendragarh-Narnaul News: एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए हकेंवि ने किया आवेदन

Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
HKV applied for NIRF ranking
फोटो संख्या:66- एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए आवेदन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हकेंवि - फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) ने वर्ष 2025 की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेम वर्क (एनआईआरएफ) की रैंकिंग के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में यह आवेदन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से प्रस्तुत किया गया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदन के संदर्भ में बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष इनोवेशन, इंजीनियरिंग व ओवरऑल श्रेणी के अंतर्गत आवेदन किया गया है। उपस्थित आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. पवन कुमार शर्मा व उपनिदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा तीन अलग-अलग श्रेणियों में एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए आवेदन किया गया है। यह रैंकिंग किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और विश्वविद्यालय इस बार बेहतर प्रदर्शन आशांवित है। विश्वविद्यालय को नैक द्वारा दूसरे चरण में ए ग्रेड प्राप्त है और हाल ही में विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित संस्था फिक्की द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर (इमर्जिंग) 2024 की भी उपलब्धि प्राप्त हुई है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय को 2024 के दौरान नवाचार के क्षेत्र में योगदान के लिए इंडिया टुडे रैंकिंग में तीसरा स्थान और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईडीए पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed