फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HKRN employees staged a two-hour strike, disrupting health services.

Mahendragarh-Narnaul News: एचकेआरएन कर्मचारियों ने की दो घंटे हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं रही बाधित

Tue, 25 Nov 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
HKRN employees staged a two-hour strike, disrupting health services.
फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल में टेंपोरेरी व्यवस्था के बाद पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मर
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को वेतन बढ़ोतरी व लंबित वेतन के लिए एचकेआरएन कर्मचारियों ने दो घंटे हड़ताल की। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही और मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में 56 कर्मचारियों के 11 से एक बजे तक हड़ताल पर रहने के कारण विभिन्न सेवाएं बाधित रही। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 400 ओपीडी होती हैं लेकिन मंगलवार को ओपीडी का आंकड़ा भी आधा ही रहा।
विज्ञापन




हड़ताल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। दोपहर 12 बजे तक काउंटर पर मरीजों को पर्ची नहीं मिली और इसके चलते मरीज वापस लौटने पर विवश हुए। दूसरी ओर से अस्पताल प्रशासन की ओर से दोपहर 12 बजे प्रशिक्षुओं को ओपीडी कक्ष में नियुक्त किया और पर्ची काटने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ खंड प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 400 कर्मचारी हैं। इनमें से 70 कर्मचारियों का अनुबंध अभी तक रिन्यू किया गया है जबकि शेष कर्मचारियों का अनुबंध अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं आठ कर्मचारियों का पोर्टल पर नाम ही चढ़ाया गया है। उनके खाते में दो माह से वेतन नहीं आया है और न ही वेतनवृद्धि का लाभ मिल रहा है।



इसके विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया है और हर माह सात तारीख को उनके खातों में वेतन भेजने की मांग की। इसके साथ ही हर माह सीएमओ के साथ एक बैठने करने की मांग रखी ताकि उनको अपनी समस्या रखने के लिए मंच मिले।

वार्ड अटेंडेंट ने बताया कि वेतन देरी से आने के कारण उनको घर खर्च चलाने में दिक्कत होती हैं। साथ ही बच्चों की फीस व अन्य खर्चों के लिए भी दूसरों के आगे हाथ फैलाने पड़ते हैं। उन्होंने सरकार से जल्द मांगे पूरी करने का आह्वान किया। साथ ही मांगे पूरी न होने की स्थिति में संगठन के उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी।

फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल में टेंपोरेरी व्यवस्था के बाद पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मर

फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल में टेंपोरेरी व्यवस्था के बाद पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed