फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HKNV: Registration started for admission in postgraduate

हकेंवि : स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू

Wed, 05 Oct 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
HKNV: Registration started for admission in postgraduate
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिला प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालयीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2022 के स्नातकोतर पाठ्यक्रमों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए पंजीकरण 1 अक्तूबर से शुरू हो गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की यह प्रक्रिया 8 अक्तूबर तक जारी रहेगी। पंजीकरण के बाद मेरिट सूची जारी होगी। पहली काउंसिलिंग 11 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में उपलब्ध 1322 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रवेश परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है। विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. फूल सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्सों में कुल 1322 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आगामी 8 अक्टूबर तक करवाया जा सकता है। इसके बाद मेरिट लिस्ट 10 अक्तूबर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी और श्रेणीवार मेरिट लिस्ट व पहली काउंसलिंग 11 अक्तूबर को जारी होगी। डॉ. फूल सिंह ने कहा कि दाखिले इच्छुक आवेदक पंजीकरण, सीटों का विवरण, फीस व अन्य दिशानिर्देश आदि विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीजीडीसीए कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी
दाखिले के लिए सात अक्तूबर तक करना होगा ऑफलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में 40 पीजीडीसीए कोर्सों की सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी सात अक्तूबर तक कॉलेज में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 8 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। राजकीय महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि पीजीडीसीए कोर्स में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को कॉलेज में जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थी सात अक्तूबर सायं चार बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आठ अक्तूबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को उसी दिन फीस जमा करवानी होगी। एक वर्षीय रोजगारपरक कोर्स भी उपलब्ध हैं जिसमें स्नातक पास विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed