फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Himanshi and Anushka, the students selected for the Inspire Award, increased the pride of the district

Mahendragarh-Narnaul News: इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुई छात्रा हिमांशी व अनुष्का ने बढ़ाया जिले का गौरव

Thu, 02 Mar 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Himanshi and Anushka, the students selected for the Inspire Award, increased the pride of the district
कनीना। इंस्पायर योजना के तहत दसवी राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता इंस्पायर अवॉर्ड 2021-22 में हरियाणा राज्य से 7 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे जिसमे से 2 विद्यार्थी महेंद्रगढ़ जिले से है। सत्र 2021-22 में कृष्णा पब्लिक स्कूल गुढ़ा में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली हिमांशी एवं एसडी स्कूल ककराला मे कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली अनुष्का महेंद्रगढ़ जिले से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य एवं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। दो छात्राओं की सफलता पर समाजसेवी दीपक चौधरी, नीरज यादव, योगेश इंजीनियर, अनिल शर्मा, डॉक्टर नरेंद्र शर्मा, डॉक्टर हिम्मत यादव, महेश बोहरा, कंवर सेन वशिष्ठ, मोहन पार्षद, जगदीश आचार्य, योगेश अग्रवाल, अरुणा कौशिक, दीपक वशिष्ठ, नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार, बार एसोसिएशन प्रधान ओम प्रकाश रामबास, हरीश गाहड़ा, बार सचिव सुनील ककराला, ठाकुर अतरलाल, रमेश क्रांति, बीएमडी क्लब लक्की सिगड़ा सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए बड़ा ही गौरव का विषय है कि पूरे हरियाणा में 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ जिसमें 2 विद्यार्थी महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र से हैं। वर्तमान में जिला शिक्षा का हब बनता जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रा अनुष्का बोली यह गर्व का अवसर
एसडी स्कूल ककराला की छात्रा अनुष्का ने बताया कि उसके लिए यह बड़ा गर्व की अवसर है। इस सफलता का श्रेय स्कूल के चेयरमैन जगदेव व सभी अध्यापकों को जाता है। अनुष्का की माता गीता पानीपत में जेबीटी अध्यापिका है तथा पिता रघुराज पेशे से अधिवक्ता हैं। माता-पिता के साथ अध्यापकों ने समय-समय पर उचित मार्ग दर्शन किया। वह भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में जाना चाहती है।
विज्ञापन

--- छात्रा अनुष्का

हिमांश का शिक्षिका बनने का है सपना
कृष्णा पब्लिक स्कूल गुढ़ा की छात्रा हिमांशी ने बताया कि यह मुकाम मेहनत के दम पर हासिल किया है। हिमांशी के पिता संजय सेना में हैं और देश सेवा कर रहे हैं। हिमांशी की मां सुमन ग्रहिणी है। हिमांशी ने बताया कि मां पिता के साथ-साथ स्कूल के निदेशक गुलशन कुमार व पूरे स्टाफ ने बहुत सहयोग किया। पिता जल्दी घर आते हैं तो आगे बढ़ने की और देश सेवा के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करते हैं। हिमांशी आगे चलकर शिक्षिका बनना चाहती है और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-छात्रा हिमांशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed