फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Himalayan Knights of India team covered 9500 kms in 960 hours

Mahendragarh-Narnaul News: हिमालयन नाइट्स ऑफ इंडिया की टीम ने 960 घंटों में 9500 किलोमीटर दूरी तय की

Mon, 26 Dec 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Knights of India team covered 9500 kms in 960 hours
नारनौल। टीम हिमालयन नाइट्स ऑफ इंडिया ने सबसे लंबे समय तक नॉन-स्टॉप रिले रन का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया और इतिहास रचा। टीम हिमालयन नाइट्स ने केवल 960 घंटों में 9500 किमी की दूरी तय की। 20 दिसंबर की शाम को टीम ने इंडिया गेट पर दौड़ पूरी कर पूरे भारत को गौरवान्वित किया और दुनिया के सबसे लंबे नॉन-स्टॉप रिले रन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक बन गया। इस रिले रन में दक्षिण हरियाणा के पांच तथा महेंद्रगढ़ जिले के गांव कांटी के तीन धावक थे। रविवार को गांव कांटी पहुंचने पर तीनों धावकों का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए टीम के डिप्टी लीडर ललित यादव ने बताया कि टीम हिमालया नाइट्स दुनिया की सबसे लंबी रिले रेस पूरी की है। इस दौड़ की थीम रन अगेंस्ट डिप्रेशन है। इस टीम को हरियाणा के संदीप आर्य ने लीड किया था। उन्होंने बताया कि इस रेस की 10 नवंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर की थी। इस टीम में 20 एथलीट हैं जिनमें 16 लड़के, 4 लड़कियां और 1 पैराथलीट भी शामिल थे। इनमें दक्षिण हरियाणा से ललित यादव (स्वयं), करण, केशव, राकेश महासर (रेवाड़ी), मनीष नांदा, रेवाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

इनमें से अधिकतर एथलीट छात्र हैं और गरीब परिवारों से आते हैं। इसमें कुछ शिक्षक हैं तो कुछ भारतीय सेना से जुड़े हैं और कुछ अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही हैं। उक्त टीम ने 40 दिन (960 घंटों) लगातार दौड़कर 9500 किमी की दूरी तय की। इस दौड़ का रुट हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुंडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली रहा। 20 दिसंबर को दिल्ली के इंडिया गेट के सामने यह रेस पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज
ललित यादव ने दावा किया टीम हिमालयन नाइट्स ने यूरोपीय देशों द्वारा स्थापित विश्व की सबसे लंबी रिले दौड़ का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है उनका रिकॉर्ड 7767 किलोमीटर लंबी दौड़ का था। उन्होंने यह रिकॉर्ड कटक पार कर तोड़ दिया था। उन्होंने 790 घंटे में 7768 किमी की दूरी तय की थी। उन्होंने दावा किया कि वो पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर बिना रुके दौड़ते रहे। यह दौड़ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे बड़ी और सबसे लंबी नॉनस्टॉप रिले रेस के लिए है। उन्होंने कहा कि इस रेस का मकसद सिर्फ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना ही नहीं बल्कि लोगों को डिप्रेशन के प्रति जागरूक करना भी रहा। यह टीम पूरे भारत में जाकर स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों और लोगों से मिल रही है और जागरूकता अभियान चला रही है और लोगों को अवसाद के खिलाफ जागरूक कर रही है।

टीम में ये सदस्य रहे शामिल
टीम के सदस्य संदीप आर्य, ललित यादव, विकास, बलजीत कौर, प्रियंका, नरेंद्र, सौरभ, केशव, करण, राकेश, कुलदीप, कपिल, रवि, बबली, दिपांशु, राजन, गोविंद, सोनू, दिनेश, सुनील, रत्नेश, महक, मनीष, कुनाल, प्रदीप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed