फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   High speed havoc in Narnaul: Dumper hit the bike, one died on the spot and two injured

नारनौल में तेज रफ्तार का कहर: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत और दो घायल

Wed, 12 Jun 2024 04:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jun 2024 04:15 PM IST
सार

राहुल ने बताया कि मंगलवार देर सायं वह गांव के शराब ठेके के नजदीक घौली पहाड़ी पर मौजूद था। इस दौरान उसके गांव का राकेश कुमार, परमानंद और राधेश्याम पल्सर पर सवार होकर नांगल चौधरी से घौली पहाड़ी की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन
High speed havoc in Narnaul: Dumper hit the bike, one died on the spot and two injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में बाइक सवार युवकों को डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक पर डंपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में मेघोत हाला निवासी राहुल ने बताया कि मंगलवार देर सायं वह गांव के शराब ठेके के नजदीक घौली पहाड़ी पर मौजूद था। इस दौरान उसके गांव का राकेश कुमार, परमानंद और राधेश्याम पल्सर पर सवार होकर नांगल चौधरी से घौली पहाड़ी की तरफ जा रहे थे। जब वह शराब ठेके के पास कट पर बाइक मोड़ने लगे तो एक डंपर चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से निजामपुर की तरफ से आया और बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को परमानंद चला रहा था।
विज्ञापन


इस हादसे में परमानंद व राधेश्याम सड़क पर दूसरी तरफ गिर गए, वहीं राकेश कुमार के सिर के ऊपर से डंपर का टायर चढ़ गया। जिससे राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परमानंद व राधेश्याम भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। परमानंद व राधेश्याम को उपचार के लिए एंबुलेंस नांगल चौधरी लेकर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक राकेश का शव कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। वहीं घटना को अंजाम देकर डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed