फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   High speed dumper hit a herd of cows, more than two dozen cows dead

तेज रफ्तार डंपर ने गायों के झुंड को मारी टक्कर, दो दर्जन से अधिक गायों की मौत

Wed, 22 Sep 2021 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
High speed dumper hit a herd of cows, more than two dozen cows dead
डंफर की टक्कर से रोड़ पर मृत पड़ी गायें। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी-जैनपुर बाईपास पर एक तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने रोड के साथ चल रही गायों के एक झुंड को टक्कर मार दी। इससे करीब बीस से पच्चीस गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि करीब बछड़ों समेत 15 गायें घायल हो गईं। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे गोरक्षा दल के सदस्यों ने घायल गायों को नारनौल की गो-उपचारशाला में इलाज के लिए पहुंचाया है। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मगर टक्कर मारने के बाद डंपर चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे के करीब राजस्थानी गायों का एक झुंड नांगल चौधरी-जैनपुर बाईपास रोड पर जा रहा था। करीब 150 मीटर लंबी लाइन में काफी संख्या में गायें और छोटे बछड़े थे। चरवाहे जोकि हर साल इस मौसम में अपनी जीविका चलाने के लिए गायों को इस ओर लेकर आते हैं ताकि उनकी रोजी-रोटी का काम चल सके लेकिन बुधवार दोपहर को जब चरवाहे जैनपुर बाईपास से अपनी गायों को लेकर जा रहे थे तो इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने गायों के झुंड को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद भी डंपर चालक नहीं रुका वह गायों और बछड़ों को कुचलता हुआ फरार हो गया। इस घटना में करीब 20 गायों ने दम तोड़ दिया। जबकि करीब छोटे बछड़ों समेत 15 गाय घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद नांगल चौधरी गोरक्षा दल व अन्य लोग मौके पर पंहुचे और घायल गायों और बछड़ों को नारनौल गो-उपचारशाला में भिजवाया गया। समाचार लिखे जाने तक डंपर चालक पुलिस पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मृत गायों को मिट्टी में दबाया
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गोरक्षा दल के सदस्यों ने घायल गायों व बछड़ों को इलाज के लिए नारनौल की गो-उपचारशाला भिजवाया। वहीं मृत गायों व बछड़ों को पुलिस व अन्य लोगों की सहायता से गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबाया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष बना हुआ है।
- हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
घटना के बाद से लोगों में काफी रोष बना रहा। इस पर लोगों ने कहा कि इतनी गायों पर गाड़ी चढ़ाना किसी हत्या करने से कम नहीं हैं। उन्होंने डंपर चालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह चालक किसी विशेष समुदाय से संबंध रखता होगा, जिसकी वजह से जानबूझ कर गायों को टक्कर मारी है। इसलिए लोगों ने डंपर चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लोगों ने चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

दोपहर डंपर की टक्कर से गायों के मरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि डंपर चालक डंपर सहित फरार हो गया था। चरवाहों व गोरक्षा दल सदस्यों ने डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जल्द डंपर चालक को पकड़ लेगी।--सुरेश कुमार, एएसआई नांगल चौधरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed